बॉलीवुड

सोनम कपूर ने शेयर की मिरर सेल्फी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आई नजर : Photo

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेगनेंसी टाइम को इंजॉय कर रही है। ऐसे में हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीर साझा की जिसमें वह बेबी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। बता दें, सोनम कपूर की तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं उनके पति सोनम आहूजा ने भी इस तस्वीर पर प्यार जताया है।

sonam kapoor

वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर काले रंग की शॉर्ट ड्रेस में मिरर सेल्फी देख लेती दिखाई दे रही है। इसके साथ ही वह अपने बेबी बंप पर हाथ रखे हुए नजर आ रही है।

उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ड्रेस के साथ व्हाइट और ब्लैक कांबिनेशन में शूज पहने हुए हैं। बता दे सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है, वही फैंस कमेंट कर सोनम को बधाई भी देने लगे हैं।

बता दें, इससे पहले भी सोनम कपूर अपनी प्रेगनेंसी की तस्वीरें साझा कर चुकी है। जब उन्होंने अपने फैंस के साथ खुशखबरी को साझा किया था तब वह अपने पति आनंद आहूजा की गोद में लेटी हुई नजर आई थी।

इस दौरान उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि, “चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।”

sonam kapoor

इसके अलावा हाल ही में सोनम कपूर ने एक वीडियो भी साझा किया था जिसमें वह अपनी पसंदीदा मिठाई बनाती हुई नजर आई थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया था कि, “अपने प्यार के साथ फिर से मिल गई। इस वीडियो में आनंद आहूजा सोनम के माथे पर चूमते हुए दिख रहे थे।

sonam kapoor

बता दें, सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी। इस शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची थी। सोनम अक्सर अपने पति के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है। फिलहाल सोनम कपूर सुनहरे पर्दे से दूर अपनी शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रही है।

sonam kapoor

वहीं बात की जाए सोनम कपूर के वर्कफ़्रंट के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘ब्लाइंड’ में दिखाई देंगी। रिपोर्ट की मानें तो यह फिल्म शोम मखीजा के निर्देशन में बनेगी जो साल 2011 की कोरियाई एक्शन थ्रिलर की बॉलीवुड रीमेक है। बता दे 9 जून 1985 को मशहूर अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता के घर में जन्मी सोनम कपूर ने साल 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

sonam kapoor

इस फिल्म में उनके साथ मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर नजर आए थे लेकिन उनकी यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद सोनम कपूर ने ‘रांझना’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘खूबसूरत’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘आयशा’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘बेवकूफियां’, ‘डोली की डोली’, ‘थैंक्यू’, ‘आई हेट लव स्टोरी’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button