बॉलीवुड

वीडियोः बेटी की शादी में अनिल कपूर ने शिल्पा शेट्टी के साथ लगाए ठुमके, देखकर चौंक गए घर वाले

मुम्बई – बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया यानी अनिल कपूर इन दिनों अपनी लाडली बेटी सोनम कपूर की शादी कि तैयारियों में व्यस्त हैं। इन दिनों उनके घर पर शादी की तैयारियां जोरो पर हैं। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनम कपूर जल्‍द ही शादी करने जा रही हैं। सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा होने जा रहे हैं जो पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। आपको बता दें कि सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा एक बिजनेसमैन हैं और वो कई बडे ब्रांड्स के मालिक हैं। मीडिया की माने तो सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी जल्द ही होने वाली है। इसी बीच सोनम कपूर की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर शादी 8 मई यानि आज ही होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक सोनम की शादी आज दोपहर दिल्ली के बिजनेसमैन और उनके बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। इससे पहले सोमवार रात को सोनम की मेहंदी सेरेमनी रखी गई। मेहंदी सेरेमनी के दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए।

लेकिन, इस दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, सोनम कपूर की शादी की तस्वीरें और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इस दौरान सेलेब्स जमकर मौज मस्ती करते नजर आये। अनिल कपूर अपनी बेटी की शादी को एन्जॉय करते दिखे। उन्होंने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ जमकर डांस किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अनिल कपूर की दो बेटियां हैं जिनका नाम रिया कपूर और सोनम कपूर है। रिया अपनी बहन सोनम कपूर की आगामी फिल्म, वीर दी वेडिंग की को-प्रोड्यूसर भी हैं।

आज होगी सोनम कपूर की शादी

सोनम कपूर आज दिल्ली के बिजनेसमैन और उनके बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करने जा रही हैं। बता दें कि सोनम कपूर के होने वाले पति आनंद आहूजा एक बिजनेसमैन हैं। आनंद की संपत्ति करीब 3000 करोड़ है और वो देश के बड़े बिजनेसमैन में शामिल हैं। काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आनंद एक फैशन और लाइफस्टाइल एंटरप्र्नयोर हैं। वो दिल्ली के कई फैशन ब्रांड के मालिक हैं।

इसके अलावा, आनंद अहूजा देश के पहले शू स्टोर के भी फाउंडर भी हैं जिसका नाम ‘वेज-नॉन वेज’ है। आनंद अहूजा के पास कितना पैसा है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि वो अपने फैमिली बिजनेस ‘शाही एक्सपोर्ट्स’ के एमडी भी हैं। आपको बता दें कि शादी को लेकर ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि सोनम और आनंद की रिसेप्शन पार्टी मुंबई के किसी फाइव स्टार होटल में होगी। इन दिनों सोनम कपूर की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और हाल ही में अनिल कपूर के घर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। सोनम के घर पर मेहमानों का आना-जाना भी शुरु हो चुका है। हाल ही में सोनम की नई फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का ट्रेलर लांच हुआ है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button