राशिफल

आज रवि प्रदोष पर बना सौभाग्य योग, शिव कृपा से इन राशियों का मजबूत होगा भाग्य, मिलेगा धन लाभ

हर महीने शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत पड़ता है। हिंदू धर्म में प्रदोष तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। आपको बता दें कि 1 महीने में दो प्रदोष आते हैं। इस दिन देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। रविवार के दिन जो प्रदोष व्रत पड़ता है उसको रवि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। आज रवि प्रदोष व्रत है। आज शंकर जी की पूजा और उपासना व्रत से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष नजरिए से देखा जाए तो रवि प्रदोष पर सौभाग्य योग बन रहा है। वहीँ दोपहर को रवि योग भी रहेगा। सौभाग्य योग को भाग्य बढ़ाने वाला माना जाता है। इस शुभ योग की वजह से आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं रवि प्रदोष पर बने सौभाग्य योग की वजह से किन राशियों पर रहेगी शिव कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों का समय आनंददायक रहने वाला है। शिव जी की कृपा से नौकरी के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने अच्छे स्वभाव से दुश्मनों को भी दोस्त बना सकते हैं। सकारात्मक सोच की वजह से आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। घरेलू उपयोगी चीजों की खरीदारी हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। लव लाइफ में आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सकारात्मक रहने वाला है। शिव कृपा से आपको आर्थिक मुनाफा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस के कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत रहेंगे। कुछ पुरानी यादों को सोचकर आप काफी खुश रहने वाले हैं। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि वाले लोगों को शिव जी की कृपा से शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए हैं। पारिवारिक रिश्तो के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। मनोरंजन के कार्यो में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपको आनंद की प्राप्ति होगी। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। आपकी रुकी हुई योजना प्रगति पर आ सकती है। धन संबंधित मामलों में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए समय शुभ रहने वाला है। अविवाहित लोगों का विवाह फिक्स हो सकता है।

तुला राशि वाले लोग कोई नया बिजनेस शुरू करने का विचार कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। शिव जी की कृपा से आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे करेंगे। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों की किसी बड़ी चुनौती का समाधान निकल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों को अपने करियर में लगातार सफलता हासिल होगी। शिव जी की कृपा से आपकी सेहत में सुधार आएगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। कामकाज में आप बेहतर रिजल्ट हासिल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट करने वाले हैं। सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी और परिवार के सभी सदस्यों के साथ आप यादगार पल व्यतीत करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय मित्रों के साथ अच्छा व्यतीत होगा। आपके घर-परिवार में कुछ समय से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे उनमें सुधार आने की संभावना है। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप दूसरों के मामले में दखलअंदाजी मत कीजिए।

मिथुन राशि वाले लोग अपने घर के कामों में अधिक व्यस्त रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपको निर्णय लेना पड़ सकता है। कोई भी फैसला बिना सोचे-समझे मत लीजिए। आप अपने भविष्य से जुड़ी हुई कुछ योजना बना सकते हैं। यदि आप जमीन से संबंधित किसी भी प्रकार का लेनदेन करने जा रहे हैं तो आप समझदारी से काम लीजिए। अचानक पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन आनंदित होगा। बच्चों की तरफ से परेशानियां कम होंगी।

कन्या राशि वाले लोग नए कार्यो में अधिक रुचि दिखाने वाले हैं। आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। आप भविष्य के लिए पैसा इकट्ठा करने की कोशिश करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपको कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके चलते शारीरिक थकान महसूस होगी। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से खुश होकर आपको शाबाशी दे सकते हैं। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोग व्यापार से जुड़ा हुआ कोई मामला सुलझा सकते हैं। आप वाहन के प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा चोट-चपेट लग सकती है। यदि आप नई जमीन लेने का सोच-विचार कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से सौदा कर लीजिए ताकि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। ऑफिस में आप अपने कुछ उलझे हुए कार्यों को ठीक करने की कोशिश करेंगे। साथ काम करने वाले लोग आपकी मदद करेंगे। भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा।

धनु राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पढ़ाई को लेकर कुछ उलझन बनी रहेगी। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। लव लाइफ के लिए समय ठीक रहेगा। आपके रिश्तो में मिठास बनी रहेगी। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से संबंध सुधर सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक बेहतर होने वाला है परंतु आपको अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी से भी बातचीत करने के दौरान अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की जरूरत है।

मीन राशि वाले लोगों का कोई जरूरी कार्य मन मुताबिक पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान दीजिए। किसी भी जरूरी काम में आप जल्दीबाजी ना करें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। किसी खास मित्र से आप अपनी निजी समस्याओं को शेयर कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button