राशिफल

इन 6 राशियों पर बरसेगी मां संतोषी की विशेष कृपा, खुलेंगे धन प्राप्ति के मार्ग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी और धन प्राप्ति के मार्ग खुल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर बरसेगी मां संतोषी की विशेष कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको अपने जीवन में उत्तम फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति और वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कर्क राशि वाले लोगों के घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मां संतोषी की कृपा से व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में फायदा मिल सकता है। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें जीत मिल सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय उत्तम फलदायक रहेगा। मां संतोषी के आशीर्वाद से व्यवसाय में बड़े लाभ से बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है, इससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा, जिसकी वजह से आपको अपने भविष्य की चिंता नहीं रहेगी। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दूर संचार माध्यम से कोई हर्षवर्धक समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार में लगातार तरक्की प्राप्त करेंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। संतान के भविष्य की चिंता दूर होगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। मां संतोषी के आशीर्वाद से घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। कारोबार में लगातार तरक्की हासिल होगी। कार्यस्थल में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की प्राप्त करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। करियर में आगे बढ़ने के उत्तम मार्ग हासिल हो सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम लाभदायक रहेगा। सफलता के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। मां संतोषी के आशीर्वाद से उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। आमदनी के नए स्रोत बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि वाले लोगों को अपने द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। अचानक खोया हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। मां संतोषी के आशीर्वाद से आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। कठिन परिस्थितियों को आसानी से पार कर सकते हैं। कोई संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोग का समय मिलाजुला रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश कीजिए। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं, अगर यात्रा जरूरी है तो गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। व्यापार में आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपको भारी मुनाफा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। पारिवारिक मामलों को लेकर आपका मन थोड़ा दुखी हो सकता है। भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। व्यापार सामान्य चलेगा। कोई भी जोखिम उठाने से बचें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आमदनी से ज्यादा घरेलू खर्चे बढ़ेंगे जो आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। बुरी संगति से दूर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की शिक्षा को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे आप काफी व्यस्त हो जाएंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।

तुला राशि वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से जान पहचान होगी। कुछ लोगों की भलाई जैसे कार्य कर सकते हैं, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी से भी बातचीत करने के दौरान शब्दों पर ध्यान देना होगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

धनु राशि वाले लोगों का मन शांत रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। प्रमोशन और धन लाभ मिलने की संभावना है। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उससे पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button