अध्यात्म

देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद पाने के लिए करें यह खास उपाय, हर इच्छा होगी पूर्ण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो ग्रहों का हमारे जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. सभी ग्रह मनुष्य के जीवन को प्रभावित करते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक न होने के कारण जीवन में जटिल समस्याओं से गुजरना पड़ता है। लाख कोशिश करने के बावजूद भी व्यक्ति को सफलता हासिल नहीं हो पाती है। आज हम आपको देव गुरु बृहस्पति के बारे में जानकारी देने वाले हैं। गुरु ग्रह यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में ठीक स्थिति में विद्यमान होता है तो इसकी वजह से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं परंतु देव गुरु की कमजोर स्थिति व्यक्ति के जीवन में लगातार परेशानियां बढ़ाती है।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार कुंडली में गुरु ग्रह की कमजोर स्थिति की वजह से जीवन में एक के बाद एक कई मुश्किलें उत्पन्न होने लगती है, इससे स्वास्थ्य पर भी असर देखने को मिलता है। कामकाज में सफलता नहीं मिलती है। बनते-बनते कार्य भी बिगड़ जाते हैं। यहां तक कि पैसों से जुड़ी हुई परेशानियों से भी गुजरना पड़ता है परंतु गुरु ग्रह की मजबूत स्थिति जीवन के प्रत्येक पल का पूर्ण आनंद उठाने में सक्षम होता है। लोगों के साथ मधुर संबंध बने रहते हैं। व्यक्ति को अपने कामकाज का शीघ्र परिणाम हासिल होता है। आज हम आपको देव गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद पाने के लिए कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। अगर आप इन उपायों को अपनाते हैं तो आपकी कुंडली में गुरु ग्रह शुभ प्रभाव देगा।

गुरु ग्रह के दोषों से छुटकारा पाने के उपाय

  • अगर आप गुरु ग्रह के बुरे प्रभाव से बचना चाहते हैं तो इसके लिए गुरुवार के दिन सूर्य उदय से पहले उठ जाएँ। स्नान करने के पश्चात आप भगवान विष्णु जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं, इसके पश्चात आपको विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना होगा।
  • अगर आप गुरुवार के दिन गुरु ग्रह के लिए व्रत करते हैं तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है। गुरुवार के दिन आप पीले कपड़ों का धारण करें। इस दिन नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। गुरुवार के दिन पीले रंग का भोजन करें।

  • अगर आप गुरुवार के दिन गुरु ग्रह के लिए व्रत कर रहे हैं तो आप पीले कपड़े के ऊपर गुरु बृहस्पति की प्रतिमा या तस्वीर रखें और विधि-विधान पूर्वक पूजा करें। पूजा के दौरान आप पीले चावल, पीले फूल, केसरिया चंदन, पीले पकवान और पीले फल अर्पित कर सकते हैं।
  • गुरु ग्रह के दोष को दूर करने के लिए आप गुरुवार के दिन भगवान शिव जी को बेसन के लड्डू का भोग लगा सकते हैं।
  • आप गुरुवार के दिन शाम को केले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं और केले के वृक्ष की पूजा कीजिए। पूजा के दौरान आप लड्डू या बेसन की मिठाई अर्पित कर सकते हैं। गुरुवार की विशेष पूजा के पश्चात आप अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएं। अगर आपके पास केसर नहीं है तो आप ऐसे में हल्दी का तिलक भी प्रयोग में ला सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button