राशिफल

आज वरुथिनी एकादशी पर बन रहा विशेष योग, इन 3 राशियों की तकदीर देगी साथ, मेहनत लाएगी रंग

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशि के लोगों के जीवन में भी कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को अपने जीवन में फल की प्राप्ति होती है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह समय के साथ-साथ चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

आपको बता दें कि आज वरुथिनी एकादशी का व्रत है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिष गणना के अनुसार वरुथिनी एकादशी पर विशेष संयोग बन रहा है, जिसका कुछ राशि वालों को फायदा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं विशेष योग का किन राशि वालों को फायदा मिलेगा और किनको नुकसान से गुजरना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं वरुथिनी एकादशी पर बन रहे विशेष योग का किन राशियों को होगा फायदा

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर विशेष योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आपका समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी बड़ी योजना की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको बेहतरीन फायदा मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे, आप कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि वाले लोगों को वरुथिनी एकादशी पर बन रहे विशेष योग का अच्छा फायदा मिलेगा। रुके हुए कामों में सफलता हासिल होगी। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। किसी अपने से खुशखबरी मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पैसे के मामले में आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। किस्मत के सहारे आपके बहुत से कार्य पूरे हो सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। आप अपनी तेज बुद्धि से कठिन से कठिन परिस्थिति का सामना कर सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर विशेष योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। कामकाज में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। सरकारी कामकाज में अच्छा लाभ मिलेगा। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी गलतियों से कुछ नया सीख सकते हैं। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। फिजूलखर्ची अधिक रहेगी। आमदनी में कमी आ सकती है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए आपको पैसा एक इकट्ठा करना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी।

वृषभ राशि वाले लोगों का समान रूप से व्यतीत होने वाला है। बिजनेस करने वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पहले से तैयार रहें। आप अपना व्यवहार अच्छा रखें। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने कुछ कामों को मन मुताबिक पूरा कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। अविवाहित लोगों को शादी का अच्छा ऑफर मिल सकता है। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों का समय कठिन रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आप कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आने के योग हैं। प्यार के मामले में थोड़ी नेगेटिविटी फील कर सकते हैं। कामकाज में रुकावट उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दीजिए। खानपान में लापरवाही ना करें।

तुला राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप कोई भी जोखिम हाथ में लेने की कोशिश मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। पैसों को लेकर आपके मन में उथल-पुथल होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को काफी हद तक फायदा मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा होंगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर सामान्य प्रभाव रहेगा। बिजनेस से संबंधित आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

धनु राशि वाले लोगों को अपने कामकाज में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सामान्य लाभ मिलेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने में खूब मेहनत करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा नतीजा मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

मकर राशि वाले लोगों के स्वभाव में लचीलापन रहेगा। परिवार में चल रहे विवाद की वजह से आपका मन काफी परेशान रहने वाला है। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप भावुक होकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में आपको फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

मीन राशि वाले लोगों का सामान्य रूप से समय व्यतीत होगा। मन में थोड़ी परेशानी बनी रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मकता हावी मत होने दीजिए। परिवार के किसी सदस्य से अनबन होने की संभावना नजर आ रही है। इस राशि के लोग कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। जीवनसाथी की जरूरतों को पूरा करने में अधिक धन खर्च हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button