अध्यात्म

इस महाशिवरात्रि पर करें ये 7 अभिषेक, भोलेबाबा की कृपा से इन 7 समस्याओं का होगा समाधान

भगवान शिव जी को सबसे शीघ्र प्रसन्न होने वाला देवता माना जाता है अक्सर भोलेनाथ के भक्त इनको प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं और इनका अभिषेक करते हैं परंतु आज हम आपको इस महाशिवरात्रि पर आपको ऐसे सात अभिषेक के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिन अभिषेक को करके आप अपनी सात समस्याओं से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं, जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन सभी भक्त भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करते हैं और अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए इनका अभिषेक किया जाता है, ऐसा कहा जाता है कि अगर अलग-अलग चीजों से भगवान शिव जी का अभिषेक किया जाए तो इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।

शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो प्रति वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है लेकिन इस साल की शिवरात्रि का कुछ अपना अलग ही महत्व है क्योंकि इस दिन बहुत ही दुर्लभ संयोग भी बन रहा है इस वर्ष महाशिवरात्रि 4 मार्च को मनाई जाएगी, ऐसी स्थिति में इस दिन शिव जी की आराधना और इनका अभिषेक करने का विशेष महत्व होता है महाशिवरात्रि के पर्व पर इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है, अपनी अलग अलग मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए भगवान शिव जी का अभिषेक जल और दूध के अतिरिक्त भी बहुत से तरल पदार्थों से किया जाता है, आज हम आपको किस अभिषेक से आपको किस फल की प्राप्ति होगी इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं किस अभिषेक से आपको कौन सा फल मिलेगा

  • अगर आप महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी का दूध से अभिषेक करते हैं तो इससे व्यक्ति को बुद्धि की प्राप्ति होती है, दूध से अभिषेक करने से मूर्ख व्यक्ति भी बुद्धिमान हो जाता है, इससे आपके घर परिवार में होने वाले वाद-विवाद शांत होते हैं।
  • अगर आप भगवान शिव जी का जल से अभिषेक करते हैं तो इससे आपकी सभी इच्छाएं पूरी होती है।

  • अगर आप भोलेनाथ का अभिषेक घी से करते हैं तो इससे आपको वंश के विस्तार का वरदान मिलता है और आपको अपनी समस्त बीमारियों से छुटकारा मिलेगा, घी की धारा से अभिषेक करने से नपुंसकता भी दूर हो जाती है।
  • अगर आप भगवान शिव जी का इत्र से अभिषेक करते हैं तो इसकी वजह से आपके काम सुख और भोग में बढ़ोतरी होती है।
  • अगर आप शहद से भगवान शिव जी का अभिषेक करते हैं तो इससे टीबी रोग से छुटकारा मिलता है।
  • अगर आप गन्ने के रस से भगवान शिव जी का अभिषेक करते हैं तो इससे आपका जीवन खुशहाल बनता है आपके जीवन में खुशियां बनी रहती है।
  • अगर आप गंगाजल से भगवान शिव जी का अभिषेक करते हैं तो इससे आपको सभी सुख और मोक्ष प्राप्त होता है।

भगवान शिव जी का अभिषेक करने का अपना एक अलग ही महत्व होता है अगर आप उपरोक्त बताई गई चीजों से भगवान शिव जी का अभिषेक करते हैं तो इससे आपको इन सात समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहेंगी आप अपना जीवन अपने घर परिवार के साथ खुशहाली पूर्वक व्यतीत करेंगे इसलिए अगर आप अपनी समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु इन चीजों से भगवान शिव जी का अभिषेक कीजिए इससे भगवान शिव जी आपको वरदान देंगे और आपका जीवन खुशहाल बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button