बॉलीवुड

दिल्ली के इस आलीशान घर में रहते हैं मनोज तिवारी, देखें अंदर से लेकर बाहर तक का नजारा

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर मनोज तिवारी को भला कौन नहीं जानता। मनोज तिवारी फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने बड़ी मेहनत और लगन से फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। इसके बाद वह राजनीति में भी कामयाब रहे। बता दे मनोज तिवारी आज अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके घर की कुछ अनदेखी तस्वीरें….

manoj tiwari

बता दें, वर्तमान में मनोज तिवारी दिल्ली में रहते हैं। दरअसल, वह दिल्ली में अपने सरकारी आवास में रहते हैं जो काफी आलीशान बंगला है। मनोज तिवारी अक्सर अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मनोज तिवारी का यह घर कितना आसान है जिसमें उनसे जुड़ी हर लग्जरी सुविधाएं मौजूद है।

manoj tiwari

वायरल तस्वीर में देख सकते हैं कि मनोज तिवारी का घर बेहद ही यूनिक तरीके से सजाया गया है, उनके कमरे में हनुमान जी की मूर्ति भी रखी हुई है जहां पर वह पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मनोज तिवारी ने अपने घर में एक खूबसूरत बगीचा भी तैयार किया है जिसमें कई तरह के फूल लगे हुए हैं।

manoj tiwari

manoj tiwari

इसके अलावा मनोज तिवारी ने यह एक तस्वीर दीपावली पर शेयर की थी जहां पर वह अपनी पत्नी के साथ फूलों की रंगोली बनाते हुए नजर आ रहे थे। इसके अलावा एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह मशहूर एक्टर रवि किशन के साथ बैठे हुए हैं। इस दौरान वह रवि किशन के साथ बातचीत करते हुए नजर आए।

manoj tiwari

बता दे इसके अलावा मनोज तिवारी का बिहार के छोटे से गांव अंतर बलिया में भी एक घर है जो दो मंजिला बना हुआ है। गाँव में मनोज तिवारी के कुछ खेत भी है जहां से वह अच्छी खासी कमाई करते हैं। जब भी मनोज तिवारी को अपने काम से फ्री होते हैं तो वह अपने घर जरूर जाते हैं।

manoj tiwari

बात करें मनोज तिवारी की निजी जिंदगी के बारे में तो उन्होंने दो शादियां की है। उनकी पहली शादी साल 2000 में रानी तिवारी से हुई थी जिनसे उन्होंने एक बेटी भी हुई। बेटी का नाम ऋति है जो अक्सर अपने पिता के साथ नजर आती रहती है। साल 2012 में इन दोनों का तलाक हो गया । इसके बाद मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से शादी रचा ली थी। वो भी पेशे से एक सिंगर हैं। सुरभि और मनोज तिवारी की 2 बेटियां है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button