समाचार

70 का ससुर, 28 की बहू, समाज के बंधन तोड़ कर ली शादी, वजह जान नहीं होगा यकीन

एक ससुर और बहू का रिश्ता बाप और बेटी के रिश्ते के समान होता है। लेकिन उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ससुर ने अपनी बहू से शादी रचा इस रिश्ते को पति-पत्नी के रिलेशन में तब्दील कर लिया। यहां हैरत की बात ये रही कि ससुर की उम्र 70 साल है, जबकि बहू 28 वर्ष की है। तो आखिर ऐसी भी क्या मजबूरी रही जो बहू ने अपने बूढ़े ससुर से ब्याह कर लिया? चलिए जानते हैं।

ससुर ने की बहू से शादी

यह अनोखा मामला गोरखपुर के बड़हलगंज इलाके का है। यहां छपिया उमराव गांव में कैलाश यादव नाम का एक शख्स रहता है। कैलाश 70 साल का है और उसके 4 बेटे हैं। कैलाश ने हाल ही में अपने तीसरे नंबर के बेटे की बीवी पूजा से शादी की है। पूजा सिर्फ 28 साल की है। दोनों ने मंदिर में शादी की। यह शादी दोनों की रजामंदी से हुई। शादी के साक्षी गांव के लोग और परिजन बने।

ससुर और बहू की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह नजारा देख हर कोई हैरान है। सभी के दिमाग में बस एक ही सवाल है आखिर ससुर और बहू के सामने ऐसी भी क्या मजबूरी थी जो ये पति-पत्नी बन गए? दरअसल पूजा के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। पति के निधन के बाद उसकी शादी कहीं और कर दी गई थी। लेकिन उसे वह परिवार पसंद नहीं आया। इसलिए वह लौटकर अपने पुराने ससुराल आ गई।

शादी के बाद खुश है बहू

पूजा ने कहा कि वह किसी नए परिवार में जाने की बजाय यही अपने पुराने ससुराल में रहना पसंद करेगी। बस फिर क्या था ससुर ने अपनी बहू को शादी का ऑफर दे दिया। बहू भी इसके लिए मान गई। और दोनों ने शादी कर ली। अब पूजा अपने ससुराल में हमेशा बिना किसी रोक टोंक के रह सकती है। वह इस शादी से खुश है। और यह कहने की जरूरत नहीं कि ससुर कितना खुश होगा।

इस शादी की वायरल तस्वीरें पुलिस के पास भी पहुंची। लेकिन उन्होंने कहा कि ये उन लोगों के बीच का आपसी मामला है। हालांकि किसी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज की तो हम कार्रवाई कर सकते हैं। उधर सोशल मीडिया पर लोगों को ससुर बहू की शादी रास नहीं आई। उन्होंने कहा कि ससुर चाहता तो बहू को बेटी बनाकर भी घर रख सकता था। शादी करने की क्या जरूरत थी।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? आपके हिसाब से ससुर ने बहू संग शादी कर सही किया या गलत?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button