अध्यात्म

होलिका दहन पर करें ये उपाय, घर दौड़ी आएगी लक्ष्मी, घुटने टेक देगा शत्रु, करियर में मिलेगी सफलता

इस दुनिया में पैसा सबसे जरूरी चीज होती है। इसके बिना काम नहीं चलता है। लोग कहते हैं कि पैसों से खुशियां नहीं खरीदी जा सकती, लेकिन जब खूब पैसा पास हो तो कई दुख कम भी हो जाते हैं। पैसा जिंदगी को आसान बना देता है। लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बावजूद पैसा हमारे हाथ नहीं लगता है। ऐसा खराब किस्मत के चलते होता है।

यदि आपकी किस्मत भी पैसों के मामले में बुरी है तो टेंशन न लें। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जो आपके ऊपर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बढ़ा देंगे। 8 मार्च को होली आ रही है। इसके एक दिन पहले होलिका दहन होता है। इस दौरान आप नीचे बताए गए खास उपाय कीजिए। आपके लाइफ की सभी परेशानियां दूर हो जाएगी।

पैसों के लिए

यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, या फिर आप और ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो होलिका दहन के दिन ये उपाय करें। एक नारियल का गोला लें। इसमें नारियल का बुरा भर दें। अब इसे होलिका की अग्नि में डाल दें। ऐसा करते समय होलिका मां को अपनी धन से जुड़ी समस्याएं बताएं। जल्द आपकी समस्या का निदान हो जाएगा। आपको पैसों से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं होगी।

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर पैसों की बारिश लगातार होती रहे तो एक और उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आपको होलिका दहन के बाद बची हुई राख घर लानी होगी। इस राख को आप एक लाल कपड़े की पोटली में रख दें। अब इस राख वाली पोटली को घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपकी तिजोरी पैसों से लबालब भरी रहेगी। कभी खाली नहीं होगी।

बुरी शक्तियों से छुटकारा पाने के लिए

यदि आपके ऊपर बुरी शक्तियों का साया है या घर में नेगेटिव एनर्जी अधिक है या फिर आप किसी टोने टोटके से परेशान हैं तो यह उपाय करें। होलिका दहन के बाद उसकी राख घर ले आएं। इसमें राई और नमक मिला दें। इसे एक साफ बर्तन में रखें। यह बर्तन घर के पूजा स्थल में रख दें। ऐसा करने से घर की सभी नेगेटिव और बुरी शक्तियां छूमंतर हो जाएगी।

इसके अलावा आप इस होलिका की रकह का टीका भी माथे पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको कभी किसी बुरी नजर का खतरा नहीं रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ने लगेगा। आपको कभी किसी चीज का भय नहीं रहेगा। भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा। कभी किसी टोने टोटके का आपके ऊपर असर नहीं होगया।

जॉब लिए उपाय

यदि आप बेरोजगार हैं, या सरकारी नौकरी चाहते हैं या किसी अच्छी कंपनी में जॉब की तलाश कर रहे हैं तो ये उपाय आपके काम आएगा। जब होलिका दहन हो तो उस दौरान अपनी नौकरी से जुड़ी इच्छा होलिका मां को बताएं। फिर इस जलती अग्नि में नारियल, सुपारी और पान भेंट कर दें। ऐसा करने से आपकी जॉब से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button