राशिफल

रोहिणी नक्षत्र के साथ बना ज्वालामुखी का अशुभ योग, जानिए किन राशियों को झेलनी पड़ेगी कठिनाइयां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ज्वालामुखी योग को अशुभ माना जाता है। इस योग की वजह से व्यक्ति के जीवन में बहुत सी कठिनाइयां उत्पन्न होने लगती हैं। शुभ कार्यों के लिए यह योग बहुत ही अशुभ माना गया है। इस योग के कारण व्यक्ति का कोई भी काम संपन्न नहीं हो पाता है। बार-बार कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार आज रोहिणी नक्षत्र के साथ ज्वालामुखी नाम का अशुभ योग बन रहा है। इस अशुभ योग का सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आज हम आपको यह अशुभ योग आपके ऊपर कैसा असर डालने वाला है? किन राशियों को परेशानियों से गुजरना पड़ेगा और किसका समय बेहतर रहेगा? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं ज्वालामुखी योग की वजह से किन राशियों के जीवन में आएंगी कठिनाइयां

मिथुन राशि वाले लोगों का समय कठिन रहेगा। कामकाज में आपको दिक्कत महसूस हो सकती है। किसी जरूरी काम में आप मदद मांग सकते हैं। पारिवारिक माहौल मिलाजुला रहेगा। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। खर्चों में तेजी आएगी। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। संतान की तरफ से कष्ट मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि वाले लोगों को काफी संभल कर रहना होगा। आप अपने ऑफिस में कोई भी काम जल्दी बाजी में ना करें। कुछ लोग आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए ऐसे लोगों से सतर्क रहें। पिता की सलाह आपके काम आ सकती है। जीवन शैली में बदलाव आने की संभावना बन रही है। बिजनेस में आपको अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों का समय कठिन रहेगा। आपके हाथ में आया हुआ पैसा निकल सकता है। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप कोई भी नया बिजनेस करने से बचें। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाए अन्यथा दुर्घटना होने के संकेत मिल रहे हैं।

धनु राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। गलत संगति की वजह से मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से आप काफी व्यस्त हो सकते हैं। आपको अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा अन्यथा लक्ष्य प्राप्त करने में कठिनाई होगी। सोचे हुए काम पूरे ना होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। ऑफिस का माहौल नकारात्मक रहेगा। साथ काम करने वाले लोगों से बहस बाजी होने की संभावना बन रही है। आप कहीं भी पैसा निवेश ना करें।

मकर राशि वाले लोगों को अपनी योजनाओं को गुप्त रखना होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय काफी कमजोर रहने वाला है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। कारोबार में हानि होने की संभावना बन रही है। आपके बनते-बनते कार्य भी बिगड़ सकते हैं। आप किसी भी मामले में लापरवाही ना करें। आपको काफी समझदारी से काम करने की जरूरत है।

आइए जानते हैं किन राशियों का बेहतर रहेगा समय

मेष राशि के लोगों के रुके कामकाज पूरे हो सकते हैं। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता हासिल होगी। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको भारी धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों को आमदनी के नए स्रोत मिल सकते हैं। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को बेहतर नतीजे मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार में नए समझौते हो सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों को अपने करियर के मामले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आपको आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। प्रेम जीवन में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। मानसिक परेशानियां खत्म होंगी।

तुला राशि वाले लोगों को आमदनी के अच्छे नए स्रोत हासिल होंगे। व्यापार में विस्तार हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। आप हर मामले को बेहतर तरीके से सुलझाने में सफल रहेंगे। घर-परिवार की खुशियां बरकरार रहेंगी। आप अपने जीवन साथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। ऑफिस में कामकाज का भार कम होगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आपके हाथ कोई बड़ी योजना लग सकती है, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोग अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। महिला मित्र के सहयोग से आपके रुके कामकाज पूरे होने के योग बन रहे हैं। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय शुभ रहेगा। बिजनेस में तेजी से वृद्धि हो सकती है। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं। बच्चों और माता-पिता के साथ आप किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों का समय बेहतर रहने वाला है। इस राशि के लोगों के ऊपर किस्मत मेहरबान रहेगी। अचानक आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है।

मीन राशि वाले लोगों को भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन पलों का आनंद उठाने वाले हैं। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। ऑफिस में आपके कामकाज की प्रशंसा होगी। बिजनेस के लिहाज से समय लाभकारी रहने वाला है। रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आ सकती है। आप अपनी मेहनत से आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में सफल रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button