राशिफल

ग्रह-नक्षत्र सुकर्मा योग के बाद बना रहे धृति योग, जानिए किन राशि वालों पर रहेगा शुभ-अशुभ असर

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक है ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर सुकर्मा योग के बाद धृति योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर किन राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी और किनको अशुभ फल मिलेगा।

आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

कर्क राशि वाले लोगों को कोई बड़ा धन लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपका मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता रानी की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय बेहद शानदार रहेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सफलता के मौके हाथ लग सकते हैं। आप अपनी योजनाओं को सही ढंग से पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आसपास का वातावरण अच्छा रहेगा। किस्मत के सहयोग से लगातार सफलता हासिल करेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के अधूरे काम पूरे होंगे। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आ सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को मुनाफा मिलने के योग हैं। पारिवारिक परेशानियों का हल निकल सकता है। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। व्यापार में धन लाभ प्राप्ति के योग हैं।

धनु राशि वाले लोगों को कामकाज में भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। कैरियर में आप नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों के साथ बातें करके पुरानी यादें ताजा होंगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसमें सहकर्मियों की पूरी सहायता मिलेगी। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। कुछ खास लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि वाले लोग कामकाज के सिलसिले में कोई नई योजना बना सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। ऑफिस के कार्य आप समय पर पूरे करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। अचानक कोई खुशखबरी मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

मिथुन राशि वाले लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने के कारण सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों का समय बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

सिंह राशि वाले लोगों को मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। घरेलू जरूरतों की चीजों पर अधिक पैसा खर्च हो सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए अन्यथा नुकसान होने की आशंका है। संतान की तरफ से चिंता कम होगी। आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें।

तुला राशि वाले लोग किसी पुरानी बात को लेकर काफी परेशान रहने वाले हैं। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। निवेश संबंधित मामलों में आप अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए, इससे आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। सकारात्मक नजरिए के साथ आप आगे बढ़े। आपको सफलता जरूर मिलेगी। विद्यार्थियों को कुछ अच्छा सीखने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। जरूरी कामों को लेकर आप काफी चिंतित होंगे, लाख कोशिश करने के बावजूद भी कामकाज में सफलता हासिल नहीं हो पाएगी। अचानक नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं इसलिए आप पहले से तैयार रहें। आपकी कोशिशों में कुछ ना कुछ कमी आने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। हर कदम पर जीवनसाथी आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। अधिनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी मदद करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों को अपने कामकाज में फायदा मिल सकता है। आप किसी कारोबार में पैसा लगाने का सोच-विचार कर सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले घर के सभी सदस्यों से विचार-विमर्श जरूर कीजिए। सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी।

मीन राशि वाले लोग किसी पुरानी बीमारी को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। घर के किसी बड़े सदस्य की सहायता से आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। रिश्तेदारों से मिलना-जुलना होता रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कुछ जरूरी कामों में आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको इसका उचित परिणाम हासिल होगा। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button