राशिफल

मेष राशि में सूर्य करेंगे प्रवेश, इन राशि वालों को मिलेगा राजसुख, होंगे कई बेहतरीन फायदे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं। यदि कोई ग्रह किसी राशि में प्रवेश करता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार 14 अप्रैल की मध्य रात्रि 2:30 बजे पर सूर्य देव मेष राशि में गोचर करेंगे और यहां 14 मई 2021 की रात 11:23 बजे तक रहेंगे। आखिर सूर्य का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों पर कैसा असर डालेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में…

आइए जानते हैं सूर्य का गोचर किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपका मनोबल और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कामकाज में आपको सर्वश्रेष्ठ फल की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर आर्थिक उन्नति के अवसर लेकर आएगा। आपके ऊपर सूर्य देव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार में विस्तार होगा। लाभ के कई अवसर हाथ रख सकते हैं। आपका मन हर्षित होगा। पुराने मित्रों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। कारोबार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। कामकाज की गति में तेजी आएगी।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन सफलता दिला सकता है। कम मेहनत में अधिक कामयाबी मिलने की उम्मीद है। पिता से सहयोग समर्थन प्राप्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर सूर्य का राशि परिवर्तन उत्तम प्रभाव डालेगा। आपकी किस्मत पूरा साथ देने वाली है। धार्मिक कार्यों में आप सबसे आगे रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। धन लाभ बढ़ेगा। भविष्य के लिए धन का संचय करने में आप सफल रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

कन्या राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। आध्यात्मिक उन्नति मिलेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अचानक धन लाभ मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। काम के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपनी जरूरी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों की मदद मिलेगी।

धनु राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर बेहद शानदार साबित होने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता का परचम लहराएंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त कर सकते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास लाभदायक सिद्ध होंगे। कमाई में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में विश्वास और साहस बढ़ेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर अच्छा साबित होगा। अधिक सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। भूमि भवन से संबंधित कामों में अच्छा फायदा मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरी पेशा वाले लोगों को मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके लिए सूर्य ग्रह का गोचर सफलता के नए मार्ग खोल सकता है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। कामकाज के सिलसिले में आपको मेहनत से अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। कारोबार से जुड़ी हुई यात्रा कर सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि वाले लोग अपने परिवार के लोगों के साथ आनंद पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। सूर्य का गोचर आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डालेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होने के प्रबल योग हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव और व्यवहार से मान-सम्मान बढ़ेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सामान्य साबित होगा। आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। दान धर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। शत्रु पक्ष शांत रहेंगे। आर्थिक निवेश की संभावनाएं नजर आ रही हैं परंतु कोई भी निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। आप अपने रिश्ते को संवारने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि वाले लोगों को सूर्य के गोचर की वजह से मध्यम फल की प्राप्ति होगी। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। साझेदारी में अगर आप कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। किसी जरूरी काम को लेकर दौड़-धूप अधिक करनी पड़ेगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। किसी से भी बातचीत करने के दौरान आपको अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना होगा।

वृश्चिक राशि वाले जातकों लोगों के लिए सूर्य का गोचर थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसके लिए आप पहले से तैयार रहें। गुप्त शत्रु आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button