राशिफल

सूर्य का हो रहा गोचर, जानिए किन राशियों के खुलेंगे भाग्य के दरवाजे, किनको मिलेगी सफलता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि ज्योतिष में सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य 16 अगस्त 2020 को सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं। आखिर सूर्य का यह परिवर्तन आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव डालेगा? किन राशियों के लोगों की किस्मत खुलेगी, किनको सफलता मिलने की संभावना है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं सूर्य का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

वृषभ राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने की पूरी संभावना बन रही है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। माता की सेहत में सुधार आएगा घ.रेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि वाले लोगों को सूर्य के गोचर से शुभ नतीजे मिलेंगे। आपको अपने प्रयासों का उचित फल मिल सकता है। आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आप कोई जोखिम अपने हाथ में ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। नए लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यापार में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कारोबार को नई दिशा मिल सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों को सूर्य के गोचर की वजह से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आपके धन में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। घर-परिवार के लोगों के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के बहुत से मार्ग हासिल हो सकते हैं। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

तुला राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से शुभ परिणाम हासिल होंगे। आपके द्वारा किया गया पुराना निवेश लाभदायक रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने कामकाज ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। कार्यस्थल में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका मनोबल मजबूत रहेगा।

धनु राशि वाले लोगों का भाग्य मजबूत रहने वाला है। सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से सामाजिक कार्यों में सफलता हासिल होगी। मानसिक शक्ति मजबूत रहेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल साबित होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको पदोन्नति के साथ-साथ आय में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको शुभ नतीजे मिल सकते हैं। कुल मिलाकर आप अपना जीवन आनंददायक व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ज्यादा शुभ रहने वाला है। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी। जीवन साथी से चल रहे मनमुटाव खत्म होंगे। व्यापार की परिस्थितियों में सुधार आने के योग बन रहे हैं। अचानक आपको भारी धन लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनीं रहेंगीं। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको विजय हासिल होगी।

मीन राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शुभ नतीजे मिल सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को पराजित करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके हक़ में आ सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। छात्रों के करियर को सही दिशा मिल सकती है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। प्रेम जीवन में आपको विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आपको प्रेम संबंधित मामलों में सतर्क रहना होगा। इस समय के दौरान लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान की तरफ से परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। धन के लेन-देन में आपको सावधान रहना होगा अन्यथा आपको धन हानि होने के संकेत मिल रहे हैं।

सिंह राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से अपने स्वभाव पर काबू रखने की जरूरत है। आपके स्वभाव में गुस्सा और आक्रामकता देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन में नकारात्मक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के लोग इस समय के दौरान कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा आपको हानि हो सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है।

कन्या राशि वाले व्यक्ति किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है, जिससे आपकी दिक्कत बढ़ सकती है। आप अपने जरूरी कामकाज पर ध्यान केंद्रित कीजिए। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। मौसम परिवर्तन होने के कारण आपकी सेहत कमजोर रहेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। कामकाज की दिक्कत दूर हो सकती है। इस राशि के लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा घर-परिवार के किसी सदस्य से बहस बाजी होने की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचे। मित्रों के साथ मिलकर आप किसी नई योजना पर कार्य कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अपनी सेहत को लेकर कोई भी लापरवाही ना करें। आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है। पैसों के लेनदेन से बचना होगा। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। आप अपने ऊपर मानसिक तनाव हावी मत होने दीजिए। किसी भी मामले में आपको अपना दिमाग ठंडा करके फैसला लेना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button