राशिफल

ग्रहों के राजा सूर्य ने बदली अपनी चाल, किन लोगों को मिलेगा शुभ-अशुभ फल, जानिए 12 राशियों पर असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी राशि बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर इसका कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में कोई ग्रह शुभ स्थिति में विराजमान है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक फल मिलते हैं परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में नकारात्मक परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार सभी ग्रहों के राजा सूर्य देव मेष राशि की यात्रा समाप्त करके 14 मई की रात 11:21 बजे पर पृथ्वीतत्व की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे और यह इस राशि में 15 जून की सुबह 5:58 बजे तक विराजमान रहेंगे। सूर्य का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य डालेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशि वाले लोगों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं सूर्य ग्रह का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। संतान से संबंधित चिंता खत्म हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। नए अनुबंध प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन बेहतर साबित होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। विदेश कंपनियों में नौकरी कर रहे लोगों के द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्य और भाई बहनों से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीत सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों को सूर्य ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति तथा मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कामकाज में अच्छा लाभ मिलेगा। दोस्तों की मदद से आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। पिता की सेहत में सुधार आएगा। शासन-सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। छोटे-मोटे कारोबारियों का मुनाफा बढ़ सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों के साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी, जिसके बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आप आसानी से विजय प्राप्त कर सकते हैं। सूर्य के गोचर की वजह से आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है।

मीन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर अच्छा साबित होगा। साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर आप आसानी से विजय प्राप्त कर सकते हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। भाइयों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बनेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को सूर्य ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से मिलाजुला फल मिलेगा। आप अपनी जिद तथा आवेश पर कंट्रोल रखते हुए कार्य कीजिए, इससे आपको अधिक सफलता मिलने की उम्मीद है। आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। उधार दिया गया धन वापस मिलेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

मिथुन राशि वाले लोगों को किसी भी प्रकार के झगड़े या विवाद से दूर रहना होगा। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लीजिए। किसी यात्रा से आपको लाभ मिल सकता है। आर्थिक आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें। किसी मित्र के द्वारा दु:खद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। पारिवारिक जीवन में वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है।

तुला राशि वाले लोग सेहत को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। किसी प्रिय मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी उदास रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। विषम परिस्थितियों में परिवार के सदस्य आपका पूरा सहयोग देंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। विवाह से संबंधित मामले सकारात्मक रहेंगे परंतु दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। अगर आप साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। नौकरी के क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप काम के सिलसिले में किसी से भी ज्यादा उम्मीद ना रखें। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है।

धनु राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर अनुकूल रहेगा। आपकी आने वाली परेशानियों का निदान हो सकता है। इस समय अवधि में आपको किसी से भी पैसा उधार लेने से बचना होगा अन्यथा कर्ज बढ़ सकता है। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा आर्थिक हानि होने की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। दोस्तों का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन अधिक रहेगी।

मकर राशि वाले लोगों को सूर्य ग्रह का गोचर सामान्य फल प्रदान करेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान संबंधी चिंता आपको काफी परेशान करेगी। प्रेम जीवन के मामलों में उदासीनता बनी रहेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति होने के योग नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों को पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य ग्रह के गोचर की वजह से आपको किसी भी यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा सामान चोरी होने की आशंका नजर आ रही है। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button