राशिफल

सूर्य देव इस दिन वृषभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन 4 राशि वालों को लाभ मिलने के हैं प्रबल योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल बदलते रहते हैं। यदि कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार सभी ग्रहों के राजा सूर्य देव 14 मई को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस घटना को वृष संक्रांति कहा जाता है। सूर्य देव 15 जून 2021 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य की राशि परिवर्तन के कारण सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशियों को फायदा होगा और किनको नुकसान हो सकता है।

आइए जानते हैं सूर्य का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लाभदायक

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर अच्छा रहेगा। आपकी राशि में सूर्य का लग्न भाव में गोचर हो रहा है, जिसके प्रभाव से सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। उच्च पद की प्राप्ति होने के योग नजर आ रहे हैं। इस समय के दौरान आपको शानदार परिणाम हासिल होंगे। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धन से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फायदा मिलेगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर अच्छा साबित होगा। आपकी राशि में सूर्य दशम भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से इस अवधि के दौरान आपको कार्य क्षेत्र में शानदार परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। बिजनेस में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आएगा। माता-पिता की सेहत भी अच्छी रहेगी। आप अपने दुश्मनों को प्राप्त करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी, आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।

धनु राशि वाले लोगों की राशि में सूर्य ग्रह का गोचर छठे भाव में होगा। इस भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आप अपने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। किसी महिला पक्ष से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बिजनेस में तरक्की हासिल होगी। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे।

मीन राशि वाले लोगों की राशि में सूर्य का गोचर तृतीय भाव में होगा, जिसकी वजह से इस अवधि के दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। पुराने किए गए कामकाज का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपकी पुरानी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बिजनेस में जबरदस्त तरक्की मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए, इससे आपको लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। नए लोगों से थोड़ा संभल कर रहना होगा। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए बेहतर साबित होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना होगा। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होंगे और आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने-फिरने की प्लानिंग बन सकती है। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी, जिसकी वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। दोस्तों की मदद से कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। बिजनेस में आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं परंतु कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए।

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक बेहतर नजर आ रहा है। अचानक धन लाभ मिल सकता है। आपको अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। आर्थिक मामलों में आप लापरवाही मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों के शरीर में थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में पिताजी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अनुभवी लोगों से संपर्क बनेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में सुधार आने के योग नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि प्रिय के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। बच्चों की सेहत में गिरावट आने की संभावना है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय अच्छा व्यतीत होगा। घर-परिवार की चिंता कम हो सकती है। माता की सेहत में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने काम के तरीकों में कोई भी बदलाव करने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

मकर राशि वाले लोगों के जीवन में नया परिवर्तन देखने को मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पैसों से जुड़े हुए मामलों में संभल कर रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। विद्यार्थियों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपका मन पढ़ाई में बिल्कुल भी नहीं लगेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। साथ ही वेतन में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय ठीक रहेगा। आप शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। आप अपने सभी कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी भी मामले को आप ठंडे दिमाग से सुलझाने का प्रयत्न करें। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button