अध्यात्म

सावन के सोमवार में इस ख़ास उपाय से बढ़ती है आमदनी और मिलती है निरोगी काया

हिंदू धर्म में कई चीज़ों का महत्व है। इन्ही में से एक है देवी-देवताओं का महत्व। देवी-देवताओं की पूजा हिंदू धर्म में आस्था रखने वाला हर व्यक्ति करता है। कहा जाता है कि देवी-देवताओं की पूजा से व्यक्ति को सुखी जीवन के साथ ही बेहतर भविष्य की भी प्राप्ति होती है। सुखी जीवन की कामना करने वाले लोग प्रतिदिन देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। देवी-देवताओं की पूजा से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। इस वजह से व्यक्ति को हर साक में मसफलता मिलती है।

यह बात सभी लोग जानते हैं कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सावन के इस महीने में भगवान शिव की असीम कृपा मिलती है। भगवान शिव को ख़ुश करने के लिए भक्त सावन के महीने में तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। कुछ लोग भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं तो कुछ लोग कोई अन्य उपाय करते हैं। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। इसी वजह से भक्त भगवान शिव की आराधना करते हैं।

सोमवार को कहा जाता है भगवान शिव का दिन:

सावन के महीने के बारे में यह भी कहा जाता है कि इस महीने में भगवान शिव अपने भक्तों के सबसे क़रीब होते हैं, क्योंकि वह एक महीने के लिए पृथ्वी पर निवास करते हैं। इसी वजह से वह भक्तों की पुकार को बहुत जल्दी सुन लेते हैं। सावन में कुछ उपाय करने से व्यक्ति के जीवन की सभी परेशनियाँ हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। शिवपुराण में सुख-समृद्धि और निरोगी रहने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। ये उपाय तो हर रोज़ किए जा सकते हैं, लेकिन सोमवार को इन उपायों को करने से विशेष लाभ होता है। सोमवार को भगवान शिव का दिन कहा जाता है।

सावन महीने के सोमवार को करें ये उपाय:

*- सावन महीने में किसी भी दिन पारद शिवलिंग की स्थापना करें। और उसकी विधिवत पूजा करें।

*- इसके बाद “ऐं ह्रीं श्रीं ऊं नम: शिवाय: श्रीं ह्रीं ऐं” मंत्र का जाप 108 बार करें। हर बार मंत्र पूरा होने पर पारद शिवलिंग के ऊपर एक बेलपत्र चढ़ाएँ। बेलपत्र के तीनों पत्तों पर क्रमशः ऐं, ह्वी, श्रीं लिखें।

*- आख़िरी 108वें बेलपत्र को शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद उसे निकाल लें और उसे अपनी पूजा करने वाली जगह पर रखकर हर रोज़ उसकी पूजा करें। इस उपाय के बाद आपका जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा।

*- कहा जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में धन प्राप्ति के योग बनते हैं और व्यक्ति की आमदनी में इज़ाफ़ा होने लगता है।

*- सावन में किसी भी सोमवार के दिन पानी में दूध मिलाकर और उसमें काला तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें।

*- भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए ताम्बे के बर्तन को छोड़कर किसी अन्य धातु के बर्तन का इस्तेमाल करें। भगवान शिव का अभिषेक करते समय ऊं जूं स: मंत्र का जाप करते रहें। इसके बाद भगवान शिव से रोग निवारण के लिए लिए प्रार्थना करें। सी एक उपाय से बीमारी ठीक हो जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button