बॉलीवुड

फिल्मों में आने से पहले सनी देओल ने कर ली थी शादी, जानिये कितनी संपत्ति के मालिक है एक्टर

हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम रखते हैं। जहां बॉबी देओल ने अपने करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल किया तो वही सनी देओल ने भी अपनी शानदार एक्टिंग से बॉलीवुड में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है।

sunny deol

बता दें, सनी देओल 90 के दशक में ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले अभिनेता थे। आज सनी देओल अपना 64 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी संपत्ति के बारे में.. तो आइए जानते हैं सनी देओल कितनी संपत्ति के मालिक हैं ?

अमृता सिंह के साथ शुरु किया था करियर

बता दें, सनी देओल ने साल 1983 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘बेताब’ से अपने करियर की शुरुआत की। पहली फिल्म में सनी देओल मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ नजर आए थे और दोनों को काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों का ताँता लगा दिया।

sunny deol

खास बात यह है कि सनी देओल अपने दमदार किरदार के लिए जाने जाते हैं। फिर चाहे ‘बॉर्डर’ फिल्म के मेजर कुलदीप सिंह का किरदार हो या फिर ‘गदर’ में तारा सिंह का किरदार। हर एक किरदार में सनी देओल ने अपनी एक खास पहचान बनाई। वहीं उनकी जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी लोगों को खूब पसंद आई।

फिल्मों में आने से पहले कर ली थी शादी

बात की जाए सनी देओल की निजी जिंदगी के बारे में तो कहा जाता है कि, उन्होंने करियर की शुरुआत से पहले ही शादी कर ली थी। हालाँकि इस बात को कई सालों तक छुपाकर रखा था। रिपोर्ट की माने तो सनी ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले 1984 में पूजा के साथ शादी कर ली थी। सनी और पूजा 2 बेटों के माता-पिता है। बता दें, सनी अपने बेटे करण देओल को लॉन्च भी कर चुके हैं, लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई।

इतनी है एक्टर की संपत्ति

एक रिपोर्ट की मानें तो सनी देओल की संपत्ति 120 करोड़ रुपए हैं। साल 2021 में उनकी नेटवर्थ 16 मिलियन डॉलर बताया गया था। बता दे सनी देओल हर महीने 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं, जबकि वह हर साल 12 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर लेते हैं। वहीं एक फिल्म के लिए सनी देओल 5 से 6 करोड़ चार्ज करते हैं जबकि एक विज्ञापन के लिए 2 करोड रुपए वसूलते हैं।

sunny deol

इसके अलावा सनी देओल के पास मुंबई की विले पार्ले में एक आलीशान घर है जिसकी कीमत 6 करोड़ से भी अधिक बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज भी है। बता दे सनी देओल भी महंगी और रॉयल गाड़ियों के शौकीन है। उनके पास Range Rover, Audi A8 जैसी लग्जरी कारें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button