अध्यात्म

दिवाली के अगले दिन लगने जा रहा सूर्य ग्रहण इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, होगा जबरदस्त फायदा

सूर्य ग्रहण एक ऐसी घटना है, जिसका ज्योतिष, धर्म से लेकर विज्ञान में भी महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। किसी राशि के व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं, तो किसी राशि के व्यक्ति के जीवन में बुरे परिणाम भी मिल सकते हैं। बता दें कि दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक/खंड सूर्य ग्रहण है। इसे आंशिक रूप से भारत में देखा जा सकेगा।

यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 2:29 बजे पर लगेगा। जबकि भारत में यह शाम को 4:22 बजे से शुरू होगा। इसका समापन सूर्यास्त के साथ ही यानी 6:32 बजे पर होगा। ये सूर्य ग्रहण आंशिक है। इसी वजह से पंच दिवसीय त्यौहार की तिथियों पर भी प्रभाव पड़ता था। वैसे इस सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर कुछ ना कुछ असर जरूर पड़ने वाला है। किन्ही राशियों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा, तो किसी के लिए अशुभ भी रहने वाला है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ साबित होगा और इन राशि वाले लोगों को जबरदस्त फायदा मिलने के योग बने हुए हैं।

कर्क राशि

जिन लोगों की कर्क राशि है, उनके लिए यह सूर्य ग्रहण काफी अच्छा साबित होगा। इस राशि वाले लोगों के अगर कार्य काफी लंबे समय से अटके हुए हैं, तो वह पूरे हो जाएंगे। आपको अपने हर काम में सफलता हाथ लगने की पूरी संभावना नजर आ रही है। आप वाहन, भूमि, भवन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो वह इस समय पूरे हो जाएंगे। आप अपने सभी कामों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। आप हर काम को पूरा करने के बाद ही दम लेंगे। मेहनत का पूरा पूरा फल मिलेगा।

सिंह राशि

जिन लोगों की सिंह राशि है, उनके लिए यह सूर्य ग्रहण काफी फायदेमंद रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को कहीं से अटका हुआ धन वापस मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है। इस सूर्य ग्रहण की वजह से इस राशि वाले लोगों को धन लाभ हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आप अपने अपने क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे।

धनु राशि

जिन लोगों की धनु राशि है, उनके लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ साबित होगा। इस राशि वाले लोगों को कई स्रोतों से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। इस दौरान आपको तरक्की मिलेगी। अगर कहीं निवेश किया है, तो वहां से भी आपको अच्छा मुनाफा मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं।

मीन राशि

जिन लोगों की मीन राशि है, उनको इस सूर्य ग्रहण के प्रभाव से धन लाभ होने के योग हैं। इस राशि वाले लोगों को कहीं से अचानक से पैसा हाथ लग सकता है। इससे कई तरह के कार्य भी पूरे होंगे। आपको तरक्की के नए नए अवसर प्राप्त होने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button