बॉलीवुड

तस्वीर में दिख रही ये बच्ची 51 की उम्र में भी है बेहद खूबसूरत,बॉलीवुड में दे रही कई हिट फिल्में

बच्चे हमेशा क्यूट और मासूम ही होते हैं। आप किसी की भी बचपन की फोटो उठाकर देख लो। वह आपको बड़ा क्यूट और मासूम सा नजर आएगा। कई बार तो उसकी बचपन की तस्वीर को देख ये कह पाना भी मुश्किल होता है कि ये वही शख्स है जो हमारे सामने बड़ा होकर खड़ा है। सोशल मीडिया पर भी इन दिनों बचपन की तस्वीरों का ट्रेंड चल रहा है। कई बॉलीवुड सितारे अपने बचपन की तस्वीरें साझा करते हैं। फिर फैंस को उन्हें पहचानने को बोलते हैं। आपको ऐसी ही एक तस्वीर दिखाने जा रहे हैं।

ये बच्ची है बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री, आप ने पहचाना?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको दो छोटी सी बच्चियां दिखाई दे रही है। ये दोनों वर्तमान में बॉलीवुड की अभिनेत्रियाँ हैं। इनमें से एक तो सबसे ज्यादा पॉपुलर है और आज भी फ़िल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। यह अभिनेत्री 50 की उम्र में भी काफी खूबसूरत दिखती है। 90 के दशक में तो ये प्रयोग की हीरोइन हुआ करती थी। क्या आपने इन दो प्यारी बच्चियों को पहचाना?

दरअसल ये दोनों बहनें 80 और 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस फराह नाज (Farah Naaz) और तब्बू (Tabu) हैं। तब्बू वर्तमान में 51 साल की है। वहीं उनकी बहन फराह 53 की हैं। फराह 80 और 90 के दशक में फिल्मों में काफी एक्टिव हुआ करती थी, लेकिन अब बहुत कम नजर आती हैं। वहीं तब्बू अभी भी फिल्मों में बहुत काम कर रही है। हाल ही में उनकी कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 2 सुपरहिट रही।

तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हासमी है। वे अपनी बड़ी बहन फराह से बहुत प्यार करती हैं। दोनों बचपन से एक दूसरे के बेहद करीब हैं। तब्बू ने अभी तक शादी नहीं की है। उनका कहना है कि जब उन्हें मिस्टर राइट मिलेगा तब वे शादी कर लेंगी। अभी वह अपनी सिंगल लाइफ ही खूब इन्जॉय कर रही हैं।

तब्बू का करियर और पर्सनल लाइफ

तब्बू का फिल्मी करियर काफी अच्छा रहा है। उन्होंने फिल्म ‘हम नौजवान से’ (1985) बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह बतौर लीड एक्ट्रेस तेलगु फिल्म ‘कूली नंबर 1’ (1991) में नजर आई। वहीं बॉलीवुड में उन्होंने 1994 में विजयपथ से डेब्यू किया। इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था।

इसके बाद तब्बू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई हिट फिल्में की। तब्बू मशहूर फिल्म एक्ट्रेस शबाना आजमी (जावेद अख्तर की वाइफ) की भतीजी हैं। तब्बू का फिल्मों में काम करने के दौरान संजय कपूर, साजिद नादियावाला और नागार्जुन से लव अफेयर रहा। तब्बू और अजय देवगन आपस में खास दोस्त हैं। वे मजाक में कहती भी हैं कि मेरे अकेलेपन के दोषी अजय हैं। जब भी कोई लड़का मेरे आसपास भटकता था तो वे उसे डरा धमका कर भगा देते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button