बॉलीवुड

शादी के बाद ऐसी दिखने लगी भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा, बढ़ते वजन को लेकर हुई ट्रोल: PHOTOS

भोजपुरी इंडस्ट्री की एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस निधि झा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। बता दे निधि झा ने न केवल भोजपुरी फिल्मों में काम किया बल्कि वह कई भोजपुरी टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी है। इसके अलावा उन्होंने कुछ हिंदी टीवी सीरियल में भी काम किया है जिनके जरिए उन्हें एक बड़ी सफलता हाथ लगी।

nidhi jha

बता दे निधि झा ने मशहूर अभिनेता यश कुमार से शादी रचाई। शादी के बाद से निधि का लुक पहले से काफी बदल चुका है जिसकी वजह से वह ट्रोलिंग का शिकार भी हो चुकी है। आइए देखते हैं निधि झा की लेटेस्ट तस्वीरें….बता दें कि निधि झा ने साल 2020 में मशहूर भोजपुरी एक्टर यश कुमार से शादी रचाई है। दोनों की शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी। दरअसल निधि झा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और फैंस ने भी इन्हें प्यार दिया था।

nidhi jha

गौरतलब है कि यह यश की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी भोजपुरी इंडस्ट्री की ही जानी मानी एक्ट्रेस अंजना सिंह से हुई थी। अंजना और यश कुमार की एक बेटी भी है जिसका नाम अदिति है। हालांकि बेटी के जन्म के बाद अंजना और यश कुमार का तलाक हो गया।

nidhi jha

इसके बाद निधि के साथ उन्होंने अपनी दूसरी शादी रचाई और दोनों खुशहाल जीवन जी रहे हैं। लेकिन शादी के बाद निधि झा पूरी तरह बदल चुकी है। वह पहले काफी फिट रहती थी लेकिन अब अचानक से उनका वजन बढ़ गया जिसकी वजह से वह ट्रोलिंग का शिकार हुई।

nidhi jha

हाल ही में निधि झा की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वह काफी स्लिम ट्रिम दिखाई दी, लेकिन शादी के बाद अचानक उनके लुक में बदलाव आ गया।

nidhi jha

वह पहले से ज्यादा मोटी दिखने लगी जिसकी वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। हालांकि वेट बढ़ने के साथ-साथ निधि झा के चेहरे का ग्लो भी बड़ा है। वह पहले से ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस दिखने लगी है।

nidhi jha

nidhi jha

बता दें, जब निधि झा को बुरी तरह ट्रोल किया गया तो उन्होंने एक बार फिर से अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और उन्होंने दोबारा वर्कआउट करना शुरू कर दिया। वह अक्सर जिम की भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी।

nidhi jha

nidhi jha

निधि झा को सबसे ज्यादा पहचान पवन सिंह के साथ एक म्यूजिक एल्बम के माध्यम से मिली थी। इसमें आने के बाद निधि झा को ‘लुलिया’ के नाम से पहचाना जाने लगा। बता दें निधि झा ने अपने करियर में टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ में काम किया है। इसके अलावा वह ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘सपने सुहाने लड़कपन के’, ‘संकट मोचन’, ‘महाबली हनुमान’ जैसे कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी है।

nidhi jha

बता दें, एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। वही सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button