राशिफल

राशिफल 31 जनवरी: आज बजरंगबली इन 2 राशियों के जीवन में भर देंगे खुशियां, नौकरी में तरक्की के योग

आज हम आपको मंगलवार 31 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 31 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। वर्तमान में आपके दिमाग में बहुत सी बातें आ सकती हैं, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता के का साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं और उनसे आप अपने मन की बात शेयर करेंगे, जिससे आपको कुछ हल्का महसूस होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बहुत बेहतरीन रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई बढ़ेगी। आपका अगर कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा हो जाएगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। नौकरी में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचें, नहीं तो हानि का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी, बिजनेस और समाज के सभी क्षेत्रों के लिए आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। भाई बहनों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने का मन बनाएंगे, जिसमें आपका पैसों का इंतजाम भी आसानी से हो जाएगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। आपके जीवन की किसी बड़ी परेशानी का समाधान निकल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कोई पुराना मामला चल रहा हो, तो बेहतर होगा कि उसे सिरे से ही भूल जाएं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि होने की आशंका बनी हुई है। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना दिख रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अपने किसी करीबी से धोखा मिल सकता है इसलिए आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आज आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। प्यार-मोहब्बत के मामले में अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यही यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा, जिससे आप काफी दुखी महसूस कर सकते हैं। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता की तबीयत में गिरावट आ सकती है। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें वरना खुद को चोट भी लग सकती है। गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आज कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहना ही बेहतर होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको विषम परिस्थितियों में भी साहस बनाए रखना होगा। कुछ जरूरी कामों को लेकर यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्रा के दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। किसी अन्य तरीके से धन लाभ होने की संभावना है। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आपको करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। युवाओं को नए रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। अगर आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। भाई बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद साबित होगा। किसी काम की वजह से आप बिजनेस यात्रा पर जा सकते हैं। अटके हुए काम में गति आने से लाभ होगा। खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है, नहीं तो भविष्य में आपको धन से जुड़ी हुई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। किसी करीबी से किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button