बॉलीवुड

मलाइका से भी बोल्ड निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने ही उतार फेंकी ब्रा, देखें Video

अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा कितनी बोल्ड है ये तो आप सभी अच्छे से जानते हैं। लेकिन अर्जुन की बहन अंशुला भी बोल्डनेस के मामले में मलाइका से कम नहीं है। हाल ही में उन्होंने अपने खुले विचारों का सबूत देते हुए कैमरे के सामने अपनी ब्रा उतार फेंकी। अब अर्जुन की बहन का ये ब्रा वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है।

अंशुला और अर्जुन कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पहली बीवी मोना सूरी के बच्चे हैं। मां के निधन के बाद से दोनों भाई बहन ने अपना ध्यान खुद ही रखा है। वे एक दूसरे के बेहद करीब हैं। अर्जुन जहां बॉलीवुड में अभिनेता बन गए तो वहीं अंशुला ने खुद को मीडिया की लाइम लाइट से दूर ही रखा। हालांकि वह सोशल मीडिया से खुद को दूर नहीं रख पाई। यहां वे बहुत एक्टिव रहती हैं।

अर्जुन कपूर की बहन ने सरेआम उतारी ब्रा

हाल ही में अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे अपनी वन पीस ड्रेस में से ब्रा निकालते हुए दिखाई दे रही है। उन्होंने ब्रा निकालने का ये काम कैमरे के सामने ही किया है। इस दौरान उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखाई दी। उन्होंने इस तरह नो ब्रा क्लब ज्वाइन किया है।

अंशुला जब रविवार को अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर घर आई तब उन्होंने ये वीडियो बनाया। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘संडे ब्रंच से घर लौटने के बाद सबसे शानदार फीलिंग।’ उनके इस वीडियो को देख महिलाएं काफी खुश हुई। वे इससे रिलेट करने लगी। उन्होंने अपना अनुभव शेयर कर बताया कि ब्रा के बिना वह कितना रीलैक्स महसूस करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने किया कमेंट

दिलचस्प बात ये रही कि अंशुला के इस वीडियो पर बॉलीवुड और हॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट किया। उन्होंने कमेंट कर बताया कि वह ऐसा सिर्फ संडे को ही नहीं बल्कि रोज करती हैं। मतलब प्रियंका को भी ब्रा पहनना पसंद नहीं है। अंशुला के इस वीडियो को भारी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं।

जहां कई लोग अंशुला की तारीफ करते नजर आए तो कुछ ने उनके इस बोल्ड अंदाज की बुराई भी की। एक दो ट्रोलर्स ने तो ये भी बोल दिया कि अंशुला अपनी होने वाली भाभी मलाइका अरोड़ा के साथ रहकर बिगड़ गई है। इसलिए ऐसी हरकतें करने लगी है। खैर आप अंशुला का यह वीडियो खुद देखिए और हमे बताइए कि आपको ये कैसा लगा।

यहां देखें अंशुला का ब्रा उतारने वाला वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर आई थी सुर्खियों में

बता दें कि इसके पहले अंशुला इस साल मार्च में चर्चा में आई थी। तब उन्होंने अपने काफी वजन कम कर लिया था। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग हैरान रह गए थे। बहुत से लोगों ने अंशुला की तारीफ कर उनसे प्रेरणा ली थी। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देख लोग कयास लगाने लगे कि अंशुला भी अब फिल्म में डेब्यू कर सकती हैं।

अंशुला के भाई अर्जुन कपूर के अलावा उनकी सौतेली बहन जान्हवी कपूर भी फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। वहीं जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर भी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। ऐसे में अंशुला भी अपनी सौतेली बहनों को ज्वाइन कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button