बॉलीवुड

प्रियंका-सलमान के झगड़े में कूदी सोना महापात्रा, कहा-‘देसी गर्ल को लाइफ में बेहतरीन….’

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के साथ साथ सलमान खान प्रियंका चोपड़ा को भी आड़े हाथों लेते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी करने के लिए फिल्म भारत को छोड़ दिया था, जिसकी वजह से अब सलमान समय समय पर उन पर कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, सलमान ने भले ही उस वक्त इसे प्रियंका चोपड़ा का निजी फैसला बताया हो, लेकिन अब उनका दर्द जगजाहिर हो गया है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

फिल्म भारत के प्रमोशन में जुटे सलमान खान बार बार प्रियंका चोपड़ा पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं, जो सिंगर सोना महापात्रा को रास नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं, सिंगर सोना महापात्रा सलमान खान को आड़े हाथों ले लिया। सोना महापात्रा ने सलमान पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया। दरअसल, सलमान इन दिनों जहां भी जाते हैं, वहां प्रियंका का राग छेड़ देते हैं, जिसके लिए उन्हें कैटरीना भी मना करती हैं, लेकिन वे उनकी भी नहीं सुनते हैं।

प्रियंका ने बिल्कुल सही किया- सोना महापात्रा

सिंगर सोना महापात्रा ने प्रियंका और सलमान के मामले में ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रियंका चोपड़ा को लाइफ में बेहतर चीजें करनी हैं, असली आदमी के साथ हैंग आउट करने के साथ ही अपनी जर्नी से लड़कियों को प्रेरित करना है, इसीलिए प्रियंका ने फिल्म भारत छोड़ी। दरअसल, फिल्म भारत अब रिलीज होने वाली है, लेकिन सलमान का गुस्सा अब पूरी तरह से सामने आ रहा है, जिसकी वजह से सोना महापात्रा ने प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट किया।

बड़ी फिल्मों के लिए लड़कियां पति को छोड़ देती हैं- सलमान खान

हाल ही में सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रियंका को फिल्म की स्टोरी बहुत पसंद आई थी, ऐसे में वे प्रमोशन तो कर ही सकती हैं, लेकिन उन्होंने भारत के बजाय यूएसए को चुना। साथ ही सलमान खान ने आगे कहा कि प्रियंका ने अपनी ज़िंदगी में बहुत मेहनत की, लेकिन जब उन्हें सबसे बड़ी मिली तो उन्होंने उसे ठुकरा कर शादी कर ली, ऐसी फिल्मों के लिए लड़कियां अपने पति को छोड़ देती हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। सलमान ने कहा कि हमने उनसे कहा कि काम कर लो, हम डेट एडजस्ट कर लेंगे, लेकिन उन्होंने काम नहीं किया और फिर कैटरीना को उनका हक मिला।

निक से शादी के लिए प्रियंका ने छोड़ दी थी फिल्म

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म भारत को साइन कर लिया था, लेकिन बाद में निक जोनस से शादी करने के लिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी, जिससे सलमान खान को बहुत बुरा लगा। दरअसल, उन दिनों प्रियंका और निक जोनस का प्यार परवान चढ़ रहा था, ऐसे में प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा महत्व दिया और फिल्म को ठुकरा दिया, जिसके बाद फिल्म कैटरीना कैफ को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button