बॉलीवुड

कितने लाख में तैयार हुई थी रामानंद सागर की ‘रामायण’, जानें इसका टोटल बजट और कमाई

साल 1987 में शुरू हुआ रामानंद सागर का धारावाहिक ‘रामायण’ आज भी दर्शकों के जेहन में बसा हुआ है। शो में नजर आने वाले हर एक किरदार को इंडस्ट्री में खास सफलता हाथ लगी। इतना ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में लोग ‘रामायण’ में नजर आने वाले किरदारों को भगवान की तरह पूजने लगे थे। जहां राम के किरदार में मशहूर ऐक्टर अरुण गोविल ने अपनी खास जगह बनाई तो वही सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया हमेशा के लिए अमर हो गई।

इसके अलावा अन्य किरदार भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि इन सबके बीच सवाल यह पैदा होता है कि आखिर 1987 में रामायण बनाने में कितना खर्चा आया था? तो आज हम आपको बताएंगे रामायण से जुड़ी कुछ ऐसी अनसुनी बातें जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। इसके अलावा रामायण में लगाई गई लागत और टोटल कमाई के बारे में…

ramayan

रामायण ने कायम किए कई रिकॉर्ड
1987 में प्रसारित हुई ‘रामानंद सागर’ की रामायण का असर लोगों के बीच कुछ ऐसा हुआ था कि दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल को असली ‘राम सीता’ मानने लगे थे। जहां भी यह जोड़ी एक साथ पहुंचती थी तो लोग इनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते थे। इतना ही नहीं बल्कि यह नजारा आज भी देखने को मिल जाता है। गुजरे दौर में जब भी रामायण शुरू हो जाती थी तो लोग कहीं पर भी होते थे अपने घर आ जाते थे

ramayan

वहीं सड़के सुनसान हो जाया करती थी और जिनके घर टीवी हुआ करता था उनके घर लोगों की भारी भीड़ भी हो जाती थी। कई जगह पर तो ऐसे भी नजारे देखने को मिले कि रामायण शुरू होने से पहले बकायदा टीवी की आरती उतारी जाती थी और अंत में प्रसाद का भी वितरण किया जाता था।

ramayan

इसके अलावा रामायण देखने के दौरान लोग अपने जूते चप्पल उतार दिया करते थे। गौरतलब है कि जब लॉकडाउन में दूसरी बार रामायण का प्रसारण हुआ था तब भी लोगों के बीच इसका गजब का क्रेज देखने को मिला था। लोगों ने दोबारा भी इसे भरपूर प्यार दिया और टीआरपी के मामले में इसने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले।

ramayan

कितना था रामायण का बजट?
अब बात करते हैं इसकी लागत के बारे में। रिपोर्ट की मानें तो रामायण के 1 एपिसोड को शूट करने के लिए करीब 9 लाख का खर्चा आता था। हालांकि मेकर्स एक एपिसोड के माध्यम से 40 लाख रुपए की कमाई करते थे। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर रामायण को कितनी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी।

ramayan

यदि आंकड़ा लगाया जाए तो उस जमाने में रामायण के 1 एपिसोड से 40 लाख रुपए की कमाई होती थी। ऐसे में 7 करोड़ में इसके 78 एपिसोड बने थे जिसके माध्यम से कुल 31.4 करोड रुपए की कमाई हुई थी।

ramayan

बता दे रामायण ना केवल सिर्फ भारत में प्रसारित हुई जबकि इसे 55 देशों में टेलीकास्ट किया गया था और उस दौरान इसे करीब 650 मिलीयन व्यू मिले थे जिसका रिकॉर्ड आज भी कायम है। वही लॉकडाउन के मौके पर शो के एक एपिसोड को 7.7 करोड़ लोगों ने देखा जो अपने आप में ही एक नया रिकॉर्ड था।

ramayan

बता दें, सीरियल में जहां सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया नजर आई थी तो वही राम के किरदार में अरुण गोविल ने लोगों का दिल जीता था। वही लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था जबकि हनुमान जी का किरदार मशहूर पहलवान दारा सिंह ने निभाया था। इसके अलावा रावण के किरदार में अरविंद त्रिवेदी नजर आए थे। इसके अलावा शो के अन्य कलाकारों को भी बड़ी पहचान हासिल हुई थी।

ramayan

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button