दिलचस्प

जन्म से सुनाई नहीं देता था, 15 साल बाद सुनी पहली आवाज, रुला देगा लड़के का रिएक्शन – Video

इंसान की इच्छाएं कभी खत्म नहीं होती है। उसके पास जो चीज मौजूद है वह उसकी कद्र नहीं करता है। उसका लालच हमेशा बढ़ता जाता है। उसे लाइफ में सबकुछ चाहिए होता है। लेकिन इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बेसिक चीजों को तरसते हैं। कोई अपनी आंखों से देख नहीं सकता तो कोई कानों से सुन नहीं सकता।

15 साल बाद लड़के ने सुनी पहली आवाज

जरा एक पल के लिए सोचिए आप जन्म से कुछ सुन नहीं सकते। आपके लिए पूरी दुनिया म्यूट है। लेकिन फिर 15 साल बाद एक चमत्कार हो। आपको पहली बार कानों में कोई आवाज सुनाई दे। आपका रिएक्शन कैसा होगा? आज हम आपको ऐसा ही कुछ अद्भुत नजारा दिखाने जा रहे हैं। इसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर इन दिनों 15 साल का एक लड़का बड़ा वायरल हो रहा है। यह लड़का पैदा हुआ जब से ही सुन नहीं सकता है। लेकिन 15 सालों के बाद डॉक्टरों ने उसके कानों में मशीन लगाई। अब पहली बार उसे दुनिया में होने वाली चीजों की आवाज आई। सबसे पहली आवाज डॉक्टर की थी। जिसने पूछा ‘हाय, कैसे हो तुम?’।

पहला साउन्ड सुनते ही रो पड़ा

अपने कानों में पहला साउन्ड सुनते ही लड़का भावुक हो उठा। वह रो पड़ा। उसका रिएक्शन देखकर पास खड़े एक महिला और पुरुष ने उसे गर्मजोशी से गले लगा लिया। अब बच्चे का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। इसे ट्वीटर पर @GoodNewsMVT गुड न्यूज मूवमेंट नाम के एक पेज ने साझा किया है।

वीडियो शेयर करने वाले ने कैप्शन में लिखा “15 साल का यह लड़का बचपन से सुन नहीं सकता था। आखिरकार उसे डॉक्टर से पहला वाक्य ‘हाय कैसे हो’ सुनाई दिया। उसने इसकी बड़ी ही सुंदर प्रतिक्रिया दी। ये जानकार अच्छा लगा कि वह अब सुन सकता है।” बच्चे का रिएक्शन आप भी यहां वीडियो में देख सकते हैं।

यहां देखें वीडियो


वीडियो पर लोगों के दिलचस्प रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने कहा “मैं बस कल्पना ही कर सकता हूं कि लड़के के लिए यह पल कितना अद्भुत रहा होगा।” दूसरे ने कहा “काश सभी न सुन सकने वाले और न देख पाने वाले ठीक हो जाए।” एक और शख्स बोला “हमे ईश्वर का शुक्रिया करना चाहिए कि हम देख, बोल और सुन सकते हैं। हम मुझे ऊपरवाले से कोई शिकायत नहीं है। मेरे पास जो है उसमें संतुष्ट हूं।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button