अध्यात्म

शनिवार की शाम के इन 3 उपायों से शनिदेव सुनेंगे आपकी पुकार, धन की परेशानी शीघ्र हो जाएगी दूर

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो शनि देव को बहुत कृपालु माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शनि देव अच्छे कर्म करने वाले लोगों के ऊपर हमेशा अपनी शुभ दृष्टि बनाए रखते हैं, परंतु जो लोग बुरे कार्य करते हैं उनको शनिदेव के दंड का सामना करना पड़ता है। अगर व्यक्ति अपने सच्चे मन से शनि देव कोई याद करता है तो उसकी पुकार यह जरूर सुनते हैं। शनिदेव की दया दृष्टि से व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। वर्तमान समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं और अपने जीवन से दुखों को दूर करने की प्रार्थना करते हैं।

मान्यता अनुसार यदि धन प्राप्ति के लिए शनिवार की शाम को कुछ साधारण से उपाय किए जाए तो इससे शनिदेव जल्दी व्यक्ति की पुकार सुनते हैं। आज हम आपको शनिवार के कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनको अगर आप करते हैं तो इससे शीघ्र ही धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

शनिवार की शाम करें यह उपाय

पहला उपाय

शास्त्रों के अनुसार यह उपाय बेहद कारगर माना गया है। इस उपाय को अपनाकर आप शीघ्र ही शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ का एक पत्ता लीजिए। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपको वह पता लेना होगा जो खुद ही पेड़ से टूट कर नीचे गिरा हो, आप स्वयं पत्ते को ना तोड़े। इसके बाद आप शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर “ओम शं शनिश्चराय नमः” मंत्र का जाप करते हुए पत्ते पर लाल रंग के पेन या कुमकुम से अपनी मनोकामना लिख दीजिए। इसके बाद आपको इस पत्ते को गोल मोड़कर कलावा से बांधना होगा। शनिवार की रात 12:00 बजे से पहले इस पते को आप किसी नदी में प्रवाहित कर दीजिए। इस उपाय को करने से आपको धन लाभ मिलेगा।

दूसरा उपाय

आप शनिवार की शाम को 7 प्रकार के अनाज लीजिए। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जो सात प्रकार का आप अनाज लेंगे उनका वजन सवा किलो, 5 किलो या 7 किलो होना चाहिए। इसके पश्चात आप अनाज के समक्ष बैठकर “ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:” का एक माला जाप कीजिए। आपको यह उपाय 1 हफ्ते तक रोजाना इसी प्रकार करना होगा। इसके पश्चात आप अगले आने वाले शनिवार के दिन इस अनाज को पक्षियों को डालें और शनि देव से प्रार्थना कीजिए। इस उपाय को करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

तीसरा उपाय

अगर आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप शनिवार की शाम को एक मटका लीजिए। उस मटके के अंदर आप ढाई किलो उड़द की दाल भर लें, इसके साथ ही आपको कुछ सिक्के भी उस मटके के अंदर रखने होंगे। आप सिक्को को इस प्रकार से रखें ताकि वह दिखाई ना दे। इतना करने के बाद आपको ढाई मीटर काले रंग का कपड़ा लेकर मटके के ऊपरी हिस्से को ढक देना है, इसके पश्चात आपको शनिदेव को सच्चे मन से याद करते हुए “ॐ शं शनैश्चराय नम:” मंत्र का 108 बार जाप करना होगा। जब आपका जाप खत्म हो जाए तो आप शनि देव से प्रार्थना कीजिए कि आपके घर में धन का आगमन हो। इसके बाद आपको यह मटका किसी कुष्ठ रोगी या जरूरतमंद व्यक्ति को दान देना होगा। इस उपाय को अपनाकर आप अपने जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानी को दूर कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button