बॉलीवुड

पति सूरज से दूरी सहन नहीं कर पा रही मौनी रॉय, पति को याद कर हुई इमोशनल: Photos

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा मौनी रॉय को भला कौन नहीं जानता। मौनी रॉय एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने टीवी दुनिया से निकलकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी तहलका मचाया है। अब इन दिनों मौनी रॉय टीवी डांस शो ‘डीआईडी लिटिल मास्टर सीजन 5’ में बतौर जज नजर आ रही है। इसी शो के सिलसिले में काफी लंबे समय से मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार से दूर है। ऐसे में उन्हें अपने पति की याद सता रही है। ‌

mouni roy

शादी के बाद से ही पति सूरज से दूर है मौनी रॉय

बता दें, मोनी रॉय और सूरज ने 27 जनवरी साल 2022 को गोवा में मलयाली और बंगाली रीति रिवाज से सात फेरे लिए थे। इस दौरान दोनों ही एक दूसरे के साथ बहुत खुश नजर आए। शादी के बाद से ही मौनी और सूरज अपने अपने काम में व्यस्त हो गए। जहां मौनी रॉय इन दिनों डांस शो को जज कर रही है तो वहीं उनके पति अपने प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं।

इसी बीच मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की है जो उनके डिनर डेट की है। इन तस्वीरों में मौनी और उनके पति एक दूसरे संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बता दे मौनी ने खुद इन तस्वीरों को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा कि, “आपके साथ कभी भी सुस्त दिन नहीं होता है..आपकी हमेशा याद आती है”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

पति दुबई में है तो मौनी रॉय मुंबई में रह रही

बता दें, मौनी रॉय के पति सूरज दुबई में एक बैंकर है इसलिए वह दुबई में ही रहते हैं जबकि मौनी रॉय इन दिनों मुंबई में है। हालांकि दोनों अक्सर अपने काम से समय निकाल कर एक दूसरे से मिलने के लिए आते हैं। यही वजह है कि जब भी मौनी रॉय अपने पति सूरज को याद करती है तो थोड़ा इमोशनल हो जाती है।

mouni roy

टीवी के साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुकी मौनी रॉय

बता दें, मौनी रॉय ने अपने करियर में ‘नागिन’, ‘देवों के देव महादेव’ जैसे कई सीरियल्स में काम किया है। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘गोल्ड’ से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अपने करियर की शुरुआत की। अब मोनी रॉय जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मा शास्त्र’ में भी नजर आने वाली है।

रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में मोनी एक नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी। वहीं मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में होंगे। इसके अलावा इस फिल्म में जाने-माने अभिनेता अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में नज़र आने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button