बॉलीवुड

‘हिना’ फिल्म की “हीना” ऐसे बीरा रही ज़िन्दगी, कभी थी जावेद ज़ाफ़री और अदनान सामी की पत्नी

‘मैं हूं खुशरंग हिना, प्यारी खुश रंग हिना.. ज़िंदगानी में कोई रंग नहीं मेरे बिना, मैं हूं खुशरंग हिना, प्यारी खुश रंग हिना..’ साल 1991 में रिलीज हुई ‘हीना’ फिल्म का यह फेमस गाना आप सभी ने जरूर सुना होगा। इस फिल्म में ऋषि कपूर और जेबा बख्तियार लीड रोल में थे। पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा की यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी। लेकिन इतने सालों में जेबा कितनी बदल गई और अब कहां है? चलिए उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

जेबा बख्तियार का जन्म 5 अक्टूबर 1962 को पाकिस्तान के क्वेटा शहर में हुआ था। उनके पिता याहया बख्तियार पाकिस्तान के एक बड़े वकील और नेता थे। वहीं मां Sylvia Vallencanto ब्रिटिश मूल की थी। जेबा की शुरुआती पढ़ाई लिखाई लाहौर और कतार में हुई। उन्होंने अपना एक्टिव डेब्यू र पाकिस्तानी टीवी सीरियल अनारकली से किया।

राज कपूर ने ऑफर की थी हिना

बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक जेबा बख्तियार को राज कपूर ने दिया। वह उनकी खूबसूरती से बहुत प्रभावित हुए। हिना फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। फिल्म के गाने भी बड़े पसंद किए गए। फिल्म में जेबा बड़ी मासूम, प्यारी मुस्कान और काले घुंघराले बाल वाली सुंदर लड़की के रूप में दिखी। दर्शक उनके दीवाने हो गए।

हिना की सफलता को देखते हुए जेबा को बॉलीवुड में जैकी श्रॉफ और संजय दत्त समेत कई बड़े सितारों संग कुछ और फिल्में मिली। हालांकि कोई भी बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हुई। सभी फ्लॉप रही। ऐसे में जेबा ने समझदारी दिखाते हुए शादी कर घर बसाने का निर्णय लिया। लेकिन प्रोफेशनल लाइफ की तरह उन्हें पर्सनल लाइफ में भी सफलता हाथ नहीं लगी। उनकी सभी शादियां असफल रही।

शादी के मामले में खराब रहा लक

जेबा का पहला निकाह सलमान वलियानी के साथ हुआ था। इस शादी से उन्हें एक बेटी भी हुई। लेकिन शादी ज्यादा दिन नहीं टिकी और दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। फिर जेबा की लाइफ में बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी आए। दोनों ने शादी कर ली। यह शादी तो बस एक साल ही चली और दोनों का तलाक हो गया।

इसके बाद जेब ने सिंगर अदनान सामी से तीसरी शादी की। इस शादी से उन्हें बेटा अज़ान सामी खान हुआ। यह शादी मुश्किल से पांच साल चली और इनका फिर तलाक हो गया। इसके बाद भी जेबा ने हार नहीं मानी और चौथी शादी करने की ठान ली। यह चौथा निकाह उन्होंने पाकिस्तान के सोहेल खान लेघारी से की। सौभाग्य से ये शादी चल पड़ी। वर्तमान में जेबा इन्हीं के साथ जिंदगी गुजार रही हैं।

60 की उम्र में भी नहीं गया चेहरे का नूर

जेबा अब 60 साल की हो चुकी हैं। वह पाकिस्तान में अपने पति संग खुशहाल जीवन बीता रही हैं। जिंदगी चलाने के लिए वह पाकिस्तानी टीवी शोज में काम करती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वह फ़ैसन के साथ अपनी निजी जीवन से जुड़ी चीजें साझा करती रहती हैं।

60 साल की होने के बावजूद जेबा बड़ी सुंदर लगती हैं। उनकी सुंदरता आज भी देखते ही बनती हैं। उनके चेहरे का नूर आज भी फीका नहीं पड़ा है। फैंस आज भी उन्हें हीना के रूप में याद करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ZEBA BAKHTIAR (@zebabakhtiarofficial)


वैसे आपको हीना उर्फ जेबा बख्तियार की लाइफ से जुड़ी ये दिलचस्प बातें कैसी लगी?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button