समाचार

घरेलू हिंसा के बावजूद क्रैक की UPSC, एक बेटी की मां ने ऐसे बंद किया ससुराल वालों का मुंह

ससुराल की प्रताड़ना, पति से तलाक का केस, कई टेंशन, फिर भी क्रैक की UPSC एग्जाम, बताया अपना राज

कहते हैं कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है। लेकिन कुछ लोग जीवन में टेंशन आने पर कोशिश करना ही छोड़ देते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के हापुड़ की शिवांगी गोयल की कहानी सुन आप प्रेरणा से भर जाएंगे। शिवांगी की यूपीएससी में 177वीं रैंक आई है। यह रैंक उन्होंने उन हालातों में हासिल की जब उनका तलाक का केस चल रहा है, ससुराल वालों की प्रताड़ना झेल चुकी हैं और 7 साल की बेटी को संभाल भी रही हैं।

ससुराल की प्रताड़ना के बावजूद क्रैक की UPSC

शिवांगी हापुड़ के पिलखुवा कस्बे के बस स्टैंड के नजदीक ही रहती हैं। उनके पिता राजेश गोयल एक बिजनेसमैन हैं। वहीं मां एक हाउसवाइफ हैं। शिवांगी हमेशा से ही आईएएस बनना चाहती थी। उन्होंने दो बार इसके लिए प्रयास भी किया था। लेकिन वह असफल रही। फिर उनकी शादी हो गई। शादी के बाद उन्हें ससुराल में प्रताड़ना और हिंसा का सामना करना पड़ा।

ससुराल से तंग आकर वह अपनी 7 साल की बेटी संग मायके रहने लगी। इस बीच उनका कोर्ट में पति से तलाक का केस भी चल रहा था। इतने सारे टेंशन के बावजूद शिवांगी ने हार नहीं मानी। उनके पापा ने कहा बेटा जो करना है करो। फिर शिवांगी ने सोचा क्यों न अपना आईएएस बनने का सपना ही पूरा किया जाए। बस फिर क्या था शिवांगी ने रात दिन एक कर दिए और खूब मेहनत की। आखिर तीसरे अटेम्प में उन्होंने यूपीएससी क्रैक कर ली।

देश की महिलाओं को दिया संदेश

शिवांगी ने यूपीएससी की तैयारी के दौरान सेल्फ स्टडी पर फोकस किया। उनका विषय सोशियोलॉजी था। वह अपनी सफलता का श्रेय मम्मी-पापा और बेटी रैना को देती हैं। इन सभी ने शिवांगी को आगे बढ़ने और कुछ कर दिखाने को प्रेरित किया। आज शिवांगी देश की कई महिलाओं के लिए प्रेरणा है। अक्सर महिलाएं शादी के बाद सोचती हैं कि उनका करियर अब खत्म हो गया है। लेकिन यदि आप मेहनत करें तो कुछ भी हासिल कर सकते हैं।

शिवांगी उन सभी महिलाओं को भी संदेश देना चाहती है जो ससुराल पक्ष से पीड़ित हैं। उनका कहना है कि यदि आपके साथ ससुराल में कुछ बुरा हुआ है तो हार मानकर न बैठे। बल्कि मेहनत करें। कुछ बनकर दिखाएं। दुनिया को बता दें कि आप खुद भी अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। महिलाएं भी बहुत कुछ कर सकती है।

शिवांगी गोयल इस समय हर जगह छाई हुई है। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हर कोई उनकी मिसाल देकर अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रहा है। आप भी इनसे प्रेरित हो जाइए। लाइफ में कुछ बड़ा करिए। इस खबर को शेयर भी करें, ताकि बाकी महिलाएं भी इससे प्रेरित होकर जीवन में कुछ बड़ा करे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button