राशिफल

राशिफल 9 मई 2023: आज बजरंगबली की कृपा से 6 राशियां होंगी मालामाल, हर काम में मिलेगा अच्छा फल

आज हम आपको मंगलवार 9 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 9 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। पारिवारिक जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थीं, वह समाप्त हो जाएंगी। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आज आपको अपनों का पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। आप कठिन समय में सही निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में लोग आपसे प्रभावित होंगे। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती को सूझबूझ और समझदारी से निपटाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। नवविवाहित दंपति आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए थोड़ी और मेहनत करनी होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। विशेषकर आपके निजी जीवन में आप समृद्ध रहेंगे। बातचीत के दौरान कुछ भी कहने से पहले शब्दों पर ध्यान दीजिए, नहीं तो किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। जो लोग व्यापार करते हैं, उनको आज अच्छा लाभ होने के योग हैं। साझेदारी में व्यापार करने से बचना होगा। परिवार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। आपके आसपास मौजूद हर व्यक्ति भले ही आपका दोस्त हो, उस पर निर्भर नहीं रहना चाहिए यह आपके लिए सही नहीं होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने जीवन में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप कार्य क्षेत्र में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी अच्छा व्यतीत होने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो परेशानी हो सकती है। रोजगार या व्यवसाय संबंधित कोई अतिरिक्त योजना बना रहे हैं, तो उसमें आपको सभी का सहयोग मिलने के योग हैं। अचानक धन लाभ के स्रोत प्राप्त होंगे। बच्चों के किसी प्रोजेक्ट पर काफी पैसा खर्च करेंगे। आज आपको सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आप अपने व्यापार में तरक्की हासिल करेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। अचानक आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत से आमदनी में वृद्धि होगी। बेवजह के विवादों से बचने का प्रयास कीजिए। पहले किए गए निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। आज आपका दिन उम्मीदों से भरा रहने वाला है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे थे उन्हें आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप कामयाब रहेंगे। सोशल मीडिया पर आपके किसी पोस्ट को ज्यादा पसंद किया जाएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। भविष्य में आपको अपने निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। जो नौकरी पाने के इच्छुक हैं, उन्हें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। तकनीकी से जुड़े हुए लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा म आपको मनचाही सफलता मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बहुत ही खास नजर आ रहा है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें मनपसंद जीवनसाथी मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आप अपने सभी कार्य को जोश के साथ पूरा करेंगे। आपको लग्जरी चीजों का लाभ उठाने का भरपूर मौका मिल सकता है। आप अपने विरोधियों उसे थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि यह आपको हानि पहुंचा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन रोज से बेहतर नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में भी सुधार आएगा। व्यापार में चल रही समस्याओं का समाधान निकालने में आप सफल होंगे। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिनों के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। आपकी बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली आएगी। एक-दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई रणनीति बनाएंगे। इससे आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आपके किसी प्रोजेक्ट की प्रशंसा होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जो लोग काफी दिनों से नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button