राशिफल

आज अमावस्या पर बना विशेष संयोग, इन राशियों के भौतिक सुख-साधनों में होगी वृद्धि, मन रहेगा खुश

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति समय के साथ-साथ बदलती रहती है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। अगर किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से उस राशि के व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और इसका सामना हर किसी मनुष्य को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज यानी 11 अप्रैल को सुबह 6:03 से अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी और 12 अप्रैल 2021 की सुबह 8:00 बजे तक रहेगी। यह साल की पहली और अंतिम सोमवती अमावस्या रहेगी। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशि वालों को विशेष संयोग का शुभ-अशुभ फल मिलेगा।

आइए जानते हैं अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग का किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर विशेष संयोग का प्रभाव अच्छा देखने को मिलेगा। आपके मन में ईश्वर के प्रति भक्ति की भावना जागृत हो सकती है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप किसी नए कार्य में किस्मत आजमाने की कोशिश करेंगे। आपकी किस्मत पूरा साथ देगी। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। कठिन परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। घरवाले आपकी पूरी मदद करेंगे।

वृषभ राशि वाले लोगों के बेहतरीन दिन शुरू हो सकते हैं। घर में खुशी का माहौल निर्मित होगा। किसी रिश्तेदार से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्य क्षेत्र में तरक्की के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आप अपने सोचे हुए जरूरी कामों को पूरा कर सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ किसी मनोरंजन कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आने के योग हैं। कारोबार बढ़ेगा।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर सोमवती अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग का बढ़िया प्रभाव देखने को मिलेगा। शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पुराने मित्रों से बातचीत हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे, जिसका भविष्य में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। कामकाज पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। किसी रिश्तेदार से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु राशि वाले लोगों का समय बेहद शानदार नजर आ रहा है। ऑफिस के काम समय पर पूरे होंगे। पदोन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रभावशाली लोगों की मदद से करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा।

मकर राशि वाले लोग खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। शुभ संयोग की वजह से विद्यार्थियों का समय बेहतरीन रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रेम प्रसंग में आपको कामयाबी हासिल होगी। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। आसपास का माहौल शांत रहेगा। आप अपनी जरूरी योजनाओं में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कुंभ राशि वाले लोगों को उत्तम फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। कारोबार में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कामकाज आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपका मन बेहद खुश रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। कुछ सोचे हुए कामों में परेशानी उत्पन्न हो सकती है परंतु आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और मेहनत करते रहें। आपके काम जरूर पूरे होंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आप किसी भी बात को लेकर ज्यादा जिद मत कीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। माता-पिता की सलाह किसी काम में कारगर साबित हो सकती है। किसी दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप ना करें। बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मन की शांति बनी रहेगी। कुछ पारिवारिक मामलों को सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने के योग हैं। पैसों के लेनदेन में आप लापरवाही मत कीजिए। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नया कदम उठा सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों को कुछ अच्छे रिजल्ट मिलेंगे तो कई मामलों में आपको निराशा भी हाथ लग सकती है। परिवार की मदद कुछ कम ही मिल पाएगी। आपको अपने कार्यों में खुद मेहनत करने की जरूरत है। किसी से भी ज्यादा उम्मीद मत कीजिए। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का मौका मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। निजी जीवन की कुछ परेशानियों से राहत मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोग अपने परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। कला और साहित्य से जुड़े हुए लोगों के लिए समय फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका ध्यान पढ़ाई से इधर-उधर भटक सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। गाड़ी चलाते समय आपको सतर्क रहना होगा।

मीन राशि वाले लोगों को मिला-जुला परिणाम हासिल होगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ते हुए खर्चों को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे, आपके रिश्तो में मधुरता आएगी। किसी काम में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और अधिक समय भी लगेगा परंतु इसका रिजल्ट आपको बेहतर देखने को मिल सकता है। इस राशि वाले लोगों को अपने सभी प्रकार के रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करनी होगी। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button