समाचार

मौत के बाद भी बेटी की शादी में शामिल हुए पिता, देखकर रो पड़ी दुल्हन बनी बेटी- Video

एक बेटी के लिए उसके पिता उसके हीरो होते हैं। वह जिंदगी के हर पड़ाव पर उनका मार्गदर्शन चाहती है। शादी भी एक ऐसा पड़ाव है जिसमें हर बेटी अपने पिता की उपस्थिति चाहती है। लेकिन दुर्भाग्य से कुछ बेटियों को पिता का साथ लंबे समय तक नहीं मिल पाता है। उनकी शादी के पहले ही पिता की मृत्यु हो जाती है।

तमिलनाडु में भी एक बेटी शादी के पहले पिता के निधन से बड़ी दुखी थी। लेकिन फिर उसकी मां ने कुछ ऐसा किया कि वह दंग रह गई। मौत के बाद भी उसके पिता उसकी शादी में शामिल रहे। पिता को अपनी शादी में देख बेटी बड़ी भावुक हुई। कभी आंखों से आंसू निकले तो कभी उन्हें प्यार से चूमती नजर आई। तो चलिए इस अनोखी शादी को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

मौत के बाद भी बेटी की शादी में शामिल हुए पिता

यह अनोखी शादी तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के थिरुकोविलूर क्षेत्र में स्थित थानाकानंदल गांव में हुई। यहां रहने वाले सेल्वाराज का बीते मार्च 56 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनका स्वास्थ्य कुछ खराब था। हालांकि मरने से पहले सेल्वाराज अपनी बेटी माहेश्वरी का रिश्ता जयराज नाम के लड़के से कर गए थे।

सेल्वाराज जब जिंदा थे तब शादी की तैयारियां भी चल रही थी। लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते उनका अचानक निधन हो गया। हाल ही में सेल्वाराज की बेटी माहेश्वरी की शादी धूमधाम से हुई। शादी से पहले बेटी इस बात से बड़ी दुखी थी कि उनके पिता उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। ऐसे में सेल्वाराज की पत्नी पद्मावती ने बेटी को खुश करने के लिए एक अनोखा सप्राइज़ प्लान किया।

मृत पिता को शादी में देख भावुक हुई बेटी

पद्मावती ने अपने पति की मोम की मूर्ति बनवाई। इसे बनवाने में उनके 5 लाख रुपए खर्च हुए। हालांकि जब बेटी ने अपनी शादी में मोम के बने पिता को देखा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह भावुक होकर रो पड़ी। पिता को गले लगाया। उनके गालों पर प्यार से चूमा। वहीं बाकी रिश्तेदार भी इस पल को देख बड़े भावुक नजर आए।

पद्मावती ने अपने मृत पति की मोम की प्रतिमा को विवाह वाले दिन पुजारियों की उपस्थिति में शादी मंडप के पास रखा। फिर उनकी मौजूदगी में ही बेटी की शादी हुई। शादी वाले दिन बेटी इमोशनल होकर कई देर तक पिता को प्यार से निहारती रही। उसने पिता के पैर भी छूए। अब यह अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है।

यहां देखें भावुक कर देने वाली शादी

वैसे आप लोगों को ये शादी कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button