दिलचस्प

धूमधाम से हुई कुत्तों की शादी, दूल्हा कार से लाया बारात, पालकी में विदा हुई दुल्हन – Video

शादी का सीजन इन दिनों खूब जोरों शोरों से चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं। आपने भी इस साल कई शादियां देखी और अटेंड की होगी। लेकिन आज जो शादी हम आपको दिखाने जा रहे हैं वह सबसे अनोखी और विचित्र है। यह शादी दो पालतू डॉगीज की है। खास बात ये है कि इस शादी को बड़े ही धूमधाम तरीके से किया गया है।

धूमधाम से हुई कुत्तों की शादी

भारतीय शादियों की खास बात ये होती है कि इन्हें बड़े ही ग्रैंड लेवल पर सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन ऐसा अक्सर इंसानों की शादी में होता है। लेकिन एक परिवार ने अपने घर के पालतू कुत्तों की शादी बड़ी ही धूमधाम से की। फीमेल डॉगी को लाल रंग की चुनरी पहनाई गई। वहीं मेल डॉग को भी लाल रंग की शेरवानी और साफा पहनाया गया।

दूल्हा बना डॉग इलेक्ट्रिक कार से एंट्री करता हुआ आया। वहीं दुल्हन बनी डॉगी पालकी से मंडप तक पहुंची। इस शादी में सजावट का भी विशेष ध्यान रखा गया। शादी में ढेरों मेहमान शामिल हुए। सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन का भी इंतजाम किया गया। शादी में जीतने भी मेहमान आए सभी ने इस विवाह समरोह को खूब इन्जॉय किया। सभी बारात में नाचे भी।

नजारा देख दो भागों में बटा सोशल मीडिया

अब पालतू डॉगीज की यह अनोखी शादी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे देखने वालों के चेहरे पर भी मुस्कान आ रही है। इस शादी को ट्विटर पर हतिंदर सिंह नाम के यूजर ने साझा किया है। कुत्तों की इस शादी को देखकर लोगों के अलग अलग रिएक्शन आ रहे हैं। किसी को ये शादी बड़ी ही क्यूट लगी। वहीं कोई बोला कि ये पैसों की बर्बादी है। इससे अच्छा तो किसी गरीब लड़की की शादी करवा देते।

हालांकि कुछ लोग ये भी कहने लगे कि यह लोगों का जानवरों के प्रति प्रेम होता है। और पैसे उनकी मेहनत की कमाई के हैं। वह जैसे चाहें खर्च करें। लोगों को तकलीफ नहीं होना चाहिए। बरहाल इस पूरी शादी पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूरत बताएं। लेकिन उसके पहले यह शानदार वीडियो देख लें।

यहां देखें डॉगीज की क्यूट शादी


देखें लोगों के मजेदार रिएक्शन


वैसे आपको कुत्तों की ये शादी कैसी लगी?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button