दिलचस्प

गुब्बारे बेचने वाली बनी ड्रीमगर्ल, सुंदरता ऐसी नजरें न हटे, फोटोशूट हुआ तो लगी स्वर्ग की अप्सरा

सोशल मीडिया एक ऐसी चीज है जिसके फायदे और नुकसान दोनों ही हैं। यदि इसका सही इस्तेमाल किया जाए तो आप किसी की लाइफ बना सकते हैं। वहीं गलत इस्तेमाल आपकी या दूसरे की लाइफ बर्बाद भी कर सकता है। सोशल मीडिया की वजह से कई गरीब लोगों की जिंदगी बदली है। वह रातोंरात यहां पॉपुलर होकर फेमस बन गए। उदाहरण के लिए स्टेशन पर गाने वाली रानु मंडल कहां से कहां पहुंच गई।

मॉडल से कम नहीं गुब्बारे बेचने वाली लड़की

अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक गुब्बारे वाली बड़ी वायरल हो रही है। यह लड़की सड़क पर गुब्बारे बेचने का काम करती है। फिर एक दिन एक फोटोग्राफर आता है और उसकी एक रैंडम तस्वीर क्लिक कर लेता है। इस तस्वीर में वह बड़ी खूबसूरत दिखती है। इसके बाद फोटोग्राफर यह तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल देता है। बस फिर क्या था ये लड़की इतनी वायरल होती है कि खुद फोटोग्राफर को भी यकीन नहीं होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝐀𝐫𝐣𝐮𝐧 𝐊𝐫𝐢𝐬𝐡𝐧𝐚𝐧 photography 📷 (@arjun__krishnan)

इस गुब्बारे बेचने वाली लड़की का नाम किसबु है। वह Andallurkavu फेस्टिवल के दौरान गुब्बारे बेच रही थी। तभी अर्जुन कृष्‍णनन नाम के फोटोग्राफर ने उनके कुछ फोटो क्लिक किए। यह फोटो बहुत अच्छे आए। उन्होंने इसे उस गुब्बारे वाली और उसकी मां को भी दिखाया। वह भी इन तस्वीरों को देखकर बड़ी खुश हुई। इसके बाद कृष्‍णनन ने यह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाल दी जो फेमस हो गई।

फोटोशूट करवा रातोंरात हुई फेमस

लड़की के फेमस होने के बाद कृष्‍णनन के दोस्त श्रेयस ने इस गुब्बारे वाली संग एक फोटोशूट किया। इसमें किसबु का मेकओवर रेमया नाम की स्‍टाइलिस्‍ट ने किया। लड़की को ट्रेडिशनल मेकओवर कर साड़ी और रेड ब्‍लॉउज पहनाया गया। वह इसमें बड़ी सुंदर दिखाई दी। फिर उसने अलग-अलग पोज देकर अपना फोटोशूट करवाया। इसमें वह किसी बड़ी मॉडल जैसी नजर आई। इन तस्वीरों को भी लोगों ने खूब प्यार दिया।

फोटोग्राफर कृष्‍णनन ने भी इस वायरल शूट पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मैंने किसी की लाइफ बदलने में बड़ी भूमिका निभाई। तो आपने देखा कि कैसे सोशल मीडिया ने गुब्बारे बेचने वाली लड़की की लाइफ चेंज कर दी। इसके पहले पाकिस्तान का हैंडसम चाय वाला भी इसी तरह फेमस हुआ था। वहीं भारत की एक सब्जी बेचने वाली की तस्वीरें भी लोगों को बड़ी सुंदर लगी थी।

वैसे आपको यह गुब्बारे वाली लड़की कैसी लगी? यदि आपको भी कोई ऐसा हैंडसम लड़का या सुंदर लड़की कोई छोटा मोटा काम करते हुए दिख जाए तो आप भी उसकी लाइफ बदल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button