अध्यात्म

सावन में शिवपूजन के साथ दें हरे रंग को महत्व, आपको मिलेंगे चमत्कारिक फायदे, दूर होगी बाधाएं

सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का अपने आप में खास महत्व होता है जैसा कि आप लोग जानते हैं कि इस सावन के महीने में पहला सोमवार 30 जुलाई को पड़ा था और इस दिन सभी शिव भक्तो ने व्रत रखने के साथ-साथ हर वह कार्य किए जिससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हो सके बहुत से लोग इस दिन से लेकर पूरे सावन अपने आसपास हरा रंग देखना चाहते हैं क्योंकि भोलेनाथ को हरा रंग बहुत ही प्रिय है मगर सावन में शिव पूजन के साथ हरे रंग को भी महत्व देना चाहिए इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं ऐसा बताया जाता है कि इस साल का सावन का महीना बहुत से व्यक्तियों के लिए बहुत कुछ लेकर आया है।

आप सभी लोगों को तो पता है कि जब सावन का महीना आता है तो हर तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है यहां तक कि भारतीय स्त्रियों में ज्यादा उत्साह देखने को मिलता है भारतीय स्त्रियां हरे रंग के कपड़े धारण करती हैं झूले लगाती है और अपनी सहेलियों के साथ खूब मौज मस्ती करती है वहीं पर जो महिलाएं विवाहित होती हैं वह हरी चूड़ियां सावन के पूरे महीने पहनती है जिससे भोलेनाथ प्रसन्न हो सके और अपने सुहाग और अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना करती हैं यह सिर्फ हम आपको बातें ही नहीं बता रहे बल्कि यह बातें धार्मिक मान्यताओं पर भी आधारित हैं क्योंकि सावन का दूसरा नाम ही हरियाली है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सावन में हरे रंग का क्या महत्व होता है और भोलेनाथ इससे कैसे प्रसन्न होते हैं इसके विषय में बताएंगे।

आइए जानते हैं सावन के महीने में हरे रंग के फायदों के बारे में

  • अगर आप सावन के पवित्र महीने में शिवलिंग पर सिर्फ हरी चीजों को अर्पित करते हैं तो इससे भगवान भोलेनाथ बहुत ज्यादा प्रसन्न होते हैं और आपके सभी बिगड़े हुए कार्य सफलतापूर्वक बनते हैं ऐसा बताया जाता है कि भगवान भोलेनाथ को हरा रंग बहुत ही पसंद है अगर आप इन सभी चीजों से भगवान भोलेनाथ की उपासना करते हैं तो आपको बहुत ही शुभ फल प्राप्त होता है।

  • सावन के पूरे महीने में शिव भक्त ज्यादातर हरे रंग के कपड़ों को अधिक महत्व देते हैं बहुत से व्यक्तियों का ऐसा भी मानना है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ धरती पर भ्रमण करते हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं इसलिए अगर आप सावन के महीने में हरे रंग का वस्त्र धारण करते हैं तो इससे भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि सावन आने पर हरियाली हर तरफ छा जाती है हरियाली ना सिर्फ आपकी आंखों को खुशी देती है बल्कि आपके मन को भी शांति देती है इसलिए अगर आप अपने आपको प्रकृति से जोड़ना चाहते हैं तो हरे रंग के कपड़े धारण करें और महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां पहने अगर महिलाएं सावन में हरे रंग की चूड़ियां पहनती है तो उनके घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है और उनके सुहाग का जीवन भी स्थिर रहता है शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि सावन के महीने में हरे रंग की चूड़ियां पहनने से भगवान भोलेनाथ सुहागिन रहने का आशीर्वाद देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button