राशिफल

इन तीन राशि वालों के जीवन की तकलीफें मां संतोषी की कृपा से होगी दूर, धन लाभ के हैं योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर मां संतोषी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन की दुख तकलीफ़ें दूर होंगी। आपको कई बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी मां संतोषी की कृपा

मेष राशि वाले लोगों का समय बहुत ही बढ़िया नजर आ रहा है। मां संतोषी की कृपा से धन की आवक होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत बनेगा। यदि आपने कोई पुराना निवेश किया है तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। काम के सिलसिले में आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका पूरा ध्यान महत्वपूर्ण योजनाओं पर रहने वाला है, जिसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। खर्चों में कमी आएगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। विदेश में काम कर रहे लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में चल रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं। आप प्यार के मामले में बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। बहुत ही शीघ्र आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मां संतोषी की कृपा से कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपका प्रेम विवाह होने का योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आमदनी अच्छी रहेगी परंतु घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय माध्यम रूप से व्यतीत होने वाला है। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चो का संतुलन बनाकर चलें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है जिसकी वजह से रिश्तो में दरार आने की संभावना है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। धन संबंधित मामलों में सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे परंतु ठीक प्रकार से देखभाल करेंगे तो तबीयत में जल्दी सुधार आ जाएगा।

कन्या राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। किसी रुके हुए कार्य में दोस्तों की मदद मिल सकती है, जिससे आपका काम पूरा होगा। आप बेवजह का तनाव मत लीजिए। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

तुला राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। मानसिक चिंता बढ़ सकती है, जिसके कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आएगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। प्रेम जीवन में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बाद सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। बच्चों की तरफ से सुखद समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए।

धनु राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। ज्यादा किसी पर विश्वास ना करें अन्यथा निराशा हाथ लग सकती है। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन खुशनुमा व्यतीत होने वाला है। रिश्ते में प्यार बरकरार रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। बच्चों की सेहत में गिरावट आने की संभावना है। इसलिए थोड़ा ध्यान दीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कारोबार सामान्य चलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि वाले लोगों को अपनी सोच सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। अगर आप सकारात्मक रहते हुए अपने कार्य करेंगे तो इसका अच्छा नतीजा मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन खुशनुमा व्यतीत होने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button