राशिफल

शनि की टेढ़ी नजर से इन 3 राशियों को मिला छुटकारा, अचानक नए स्रोतों से धन लाभ के हैं शुभ संकेत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य का जीवन प्रभावित होता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी विषम परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं, जिनकी कुंडली में शनि ग्रह का शुभ प्रभाव रहेगा। शनिदेव की कृपा से इन राशि वाले लोगों को अपने जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और धन लाभ के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, आखिर यह राशि वाले लोग कौन से हैं

आइए जानते हैं किन राशि वालों को शनि की टेढ़ी नजर से मिला छुटकारा

मेष राशि वाले लोगों के अंदर ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। शनिदेव के आशीर्वाद से अचानक धन प्राप्ति के नए स्रोत हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मानसिक तनाव खत्म होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। व्यापार में आपको शानदार लाभ मिलने के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों की किस्मत के सितारे प्रबल रहेंगे। शनि देव के आशीर्वाद से आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सफल होंगी। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आपके कार्यों में तेजी आएगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। परिवार के सभी लोग आपका सपोर्ट करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। शनि देव की शुभ दृष्टि की वजह से रुके हुए कार्य बनते चले जाएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आप कठिन से कठिन परिस्थितियों का भी सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। आपके द्वारा की गई कोशिशों का फायदा जरूर मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को सुयोग्य विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों के मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। बेरोजगार लोगों को अपनी कोशिश जारी रखनी होगी। आपको बहुत ही जल्द अच्छा रोजगार मिल सकता है। बच्चों की तरफ से चिंता अधिक रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। मनोरंजन के साधनों में अधिक धन खर्च हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। आप अपनी कीमती चीजें संभाल कर रखें। अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे, जिसका आपको फायदा उठाने की आवश्यकता है।

कर्क राशि वाले लोगों को पारिवारिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। घरेलू सुख-साधन के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आपकी आमदनी में कमी आएगी। किसी प्रिय मित्र से संबंध खराब हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोई भी गलत कदम ना उठाएं अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने कार्यों में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज में आपकी छवि में सुधार आएगा।

तुला राशि वाले लोगों को निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आपको कठिन समय में अपने ऊपर धैर्य बनाए रखना होगा। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सहायता लेनी पड़ सकती है। आप अपनी बात कहने से ज्यादा सामने वालों की बात सुनें। समाज में अपनी छवि सुधारने का मौका मिल सकता है। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल आने वाले हैं। ऑफिस के काम में आप अधिक व्यस्त रहेंगे। बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी भी चीज को लेकर अति उत्साहित ना हों। किसी भी काम में जल्दीबाजी करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

धनु राशि वाले लोगों को अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में अधिकार बढ़ सकता है। दोस्तों और भाइयों की मदद मिलेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन ना करें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए गुप्त शत्रुओं से दूरी बनाए रखने में ही भलाई है।

मकर राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। कोई भी निवेश करने से बचना होगा। पारिवारिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन मिलाजुला रहेगा। पैसो के लेनदेन में सावधानी बरतें अन्यथा धन हानि की आशंका है।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घर-परिवार में शांति बनाए रखें। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अधिनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरी करने की कोशिश में लगे रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है। आप बेवजह का तनाव मत लीजिए। संपत्ति से संबंधित कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button