राशिफल

राशिफल 20 मार्च 2023: आज 5 राशियों पर बनी रहेगी भोलेनाथ की कृपा, कामकाज की परेशानियां होंगी दूर

आज हम आपको सोमवार 20 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 20 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत ही खास नजर आ रहा है। आपकी मुलाकात किसी प्रिय व्यक्ति से हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। जो लोग काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी पुरानी योजनाओं से फायदा मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए उनसे सावधान रहने की जरूरत है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बेहतर रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। सुख-संपत्ति की प्राप्ति के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी प्रिय व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आप काफी चिंतित नजर आएंगे। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों को रुपए पैसे के लेनदेन संबंधित काम में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। किसी भी तरह की गलती से आपको नुकसान हो सकता है। कारोबार के विस्तार के लिए अच्छे अवसर आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। साथी के साथ आप कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ मिलने के योग हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यक्तिगत तौर पर किए गए किसी एहसान का आज आपको पुरस्कार मिल सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। अनुभवी लोगों की मदद मिलेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। परिवार तथा संबंधियों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिससे आप बेचैनी महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। शादीशुदा लोगों का जीवन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। दोस्तों के साथ यादगार पल बिताने के लिए समय उत्तम है। बदलते वातावरण से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज प्यार करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही खास नजर आ रहा है। आपको अपना सच्चा प्यार मिल सकता है लेकिन अपना सच्चा प्यार पाने के लिए आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की मदद लेनी पड़ सकती है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आगे चलकर आपको फायदा जरूर मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी में प्रमोशन और आय के स्रोतों में वृद्धि होने के योग बने हुए हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अचानक नतीजा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपके अधूरे सपने पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। घर परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। आप बेकार की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने में कामयाब होंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेमियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप नए मित्र बनाएंगे और सामूहिक गतिविधियों में भाग लेंगे। काफी लंबे समय से जिस काम को पूरा करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button