राशिफल

भगवान विष्णु जी की कृपा से ये 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, होगा धन लाभ, बढ़ेगा मान-सम्मान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ असर देखने को मिलता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी कठिनाइयां उत्पन्न होने लगती है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और इनको धन लाभ होने के प्रबल संकेत हैं। हर क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। तो चलिए जानते हैं आखिरी है भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु जी की कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। धन से संबंधित कार्यों में लाभ मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए लोगों को पदोन्नति प्राप्त होने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ चल रही बहसबाजी खत्म होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ नजर आ रहा है। भगवान विष्णु जी की कृपा से आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। हर क्षेत्र में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। खास लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके हासिल होंगे।

कन्या राशि वाले लोगों को अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग हैं। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। भगवान विष्णु जी की कृपा से विषम परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को कामकाज में अच्छा नतीजा मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से बेहतर संबंध बनेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी।

तुला राशि वाले लोगों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। भगवान विष्णु जी की कृपा से घर की समस्याओं का समाधान निकल सकता है। घर के किसी सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीत सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो थोड़ा समय रुक जाएं क्योंकि यह वक्त ठीक नहीं है। कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय उत्तम रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। निवेश संबंधित कामों से दूर रहना होगा।

कर्क राशि वाले लोगों को काफी सतर्क रहना होगा। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें। मानसिक रूप से आप परेशान नजर आ रहे हैं। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहें। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। धन संबंधित मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। व्यापार को लेकर नई योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा। किसी परिचित के सहयोग से लाभ मिलने की उम्मीद है। आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की जरूरतों के पीछे अधिक धन व्यय होगा। आप अपने भविष्य को लेकर काफी परेशान नजर आ रहे हैं। आप सकारात्मक रहकर फैसले लीजिए।

धनु राशि वाले लोग अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। किसी पुराने काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मन में परेशानी बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के प्रति सभी जिम्मेदारियों को पूर्ण रूप से निभाएंगे, जिसमें परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत होगा। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें। समय पर आपको अपने काम पूरे करने होंगे।

मकर राशि वाले लोगों का समय अच्छा नजर आ रहा है। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं इसलिए आप पहले से तैयार रहें। व्यापार में कोई नया निवेश कर रहे हैं तो सावधान रहें क्योंकि आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें।

मीन राशि वाले लोग अपने व्यापार में लगातार उन्नति हासिल करेंगे। मानसिक चिंता थोड़ी बनी रहेगी। आमदनी सामन्य रहेगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार के किसी सदस्य के सहयोग से आपके बिजनेस में नई जान मिलेगी, जिसे आप सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करें। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button