राशिफल

इन 5 राशियों को शनि पीड़ा से मिलेगी मुक्ति, होगा धन लाभ, नौकरी में मिलेगी खूब तरक्की

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों को बुरे समय से छुटकारा मिलेगा और शनि देव के आशीर्वाद से धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों को शनि पीड़ा से मिलेगी मुक्ति

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होने के योग हैं। आप अपना पारिवारिक जीवन हंसी-खुशी व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके चलते आप लगातार सफलता हासिल करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बड़े अधिकारियों की मदद से लाभ मिलने की उम्मीद है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। माता का आशीर्वाद मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय बेहद फायदेमंद साबित होगा। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आप अपने सोचे हुए कामों को अंजाम दे सकते हैं। शनिदेव के आशीर्वाद से किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से समय मजबूत रहेगा। कमाई के जरिए हाथ लग सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय उन्नति दायक रहेगा। शनिदेव के आशीर्वाद से रुके हुए कामों में सफलता मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किस्मत हर जगह आपका पूरा साथ देने वाली है। घर-परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने परिवार के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। कार्य क्षेत्र में अधिकारी और वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विशेष लोगों से जान पहचान हो सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार वालों के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय काफी व्यस्त भरा रहेगा। आप अपनी जरूरी योजनाओं को पूरा करने में लगे रहेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। शरीर में थकान महसूस हो सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। इसलिए फिजूलखर्ची पर भी लगाम रखने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

वृषभ राशि वाले लोगों के मन में किसी बात को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। किसी खास मित्र से कहासुनी होने की संभावना है, जिससे आपका मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। इससे आपको फायदा मिलेगा। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना बरतें।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कामकाज में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। अचानक सफलता के मौके हाथ लग सकते हैं, इसलिए इनका फायदा उठाना चाहिए। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी।

सिंह राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दोस्तों की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। बेवजह का मानसिक तनाव मत लीजिए। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा।

धनु राशि वाले लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से चिंता अधिक रहेगी। आप अपने बच्चों की नकारात्मक की गतिविधियों पर नजर रखें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद अच्छा रहने वाला है। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। निवेश संबंधित कामों में सामान्य मुनाफा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में बरकत होगी।

मीन राशि वाले लोगों को कई मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। वहीं कुछ मामलों में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। किसी पुराने वाद-विवाद को लेकर आप थोड़े चिंतित रहने वाले हैं। किसी प्रिय मित्र से उपहार मिल सकता है। कारोबार अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button