राशिफल

इन 6 राशियों का दुर्भाग्य से छूटेगा पीछा, शिव-पार्वती की कृपा से जीवन को मिलेगी सही दिशा

नमस्कार दोस्तों, आप सभी लोगों का हमारे लेख में स्वागत है। दोस्तों, ग्रहो की निरंतर बदलती चाल हर मनुष्य के जीवन को प्रभावित करती है। यदि किसी व्यक्ति के ऊपर ग्रहों का शुभ प्रभाव है तो इसकी वजह से जीवन में बहुत ही अच्छे नतीजे मिलते हैं, परंतु अगर व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं है तो इसके कारण जीवन बहुत ही कठिनाई पूर्वक व्यतीत होता है। इस संसार में सभी लोगों की राशियां अलग-अलग है और सभी पर ग्रहों का प्रभाव भी अलग-अलग पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से ऐसी कुछ राशियों के लोग हैं जिनके ऊपर शिव-पार्वती की कृपा दृष्टि बरसने वाली है। इन राशियों के लोगों को दुर्भाग्य से छुटकारा मिलेगा। यह अपने सभी कामकाज बेहतर तरीके से पूरे करेंगे। इनके जीवन को नई दिशा मिलने के योग बन रहे हैं।

आइए जानते हैं शिव-पार्वती की कृपा से किन राशियों का समय रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ रहने वाला है। आप अपने हर कार्य को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। शिव-पार्वती की कृपा से आपके दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे। काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आप अपने गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे। प्रेम जीवन की परिस्थितियों में सुधार आने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपने व्यापार में भारी मुनाफा प्राप्त करेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों का भाग्य प्रबल रहने वाला है। किस्मत के सहारे आपको अपने बिगड़े हुए कामों में सफलता हासिल होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन बेहतर व्यतीत होने वाला है। आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल पल व्यतीत करेंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। काफी लंबे समय से रुका हुआ कामकाज पूरा होगा। शिव-पार्वती की कृपा से सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी सेहत में सुधार आएगा। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। बड़ी योजनाओं का उत्तम फल मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय बेहद सुखद रहने वाला है। शिव-पार्वती की कृपा से पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार के लोगों के बीच प्रेम भाव बना रहेगा। पुराने किए गए कामकाज आपको अच्छा परिणाम देंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। धन संबंधित कार्यों में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। वाहन और मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। अचानक आपको किसी लाभदायक यात्रा पर जाना पड़ेगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान आगे बढ़ेगी।

धनु राशि वाले लोग अपना जीवन आनंदित व्यतीत करने वाले हैं। अचानक आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। शिव-पार्वती की कृपा से बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। आपके खर्चों में कमी आएगी। कामकाज की योजनाएं पूरी हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। संतान की ओर से सभी चिंता समाप्त होगी।

कुंभ राशि वाले लोग आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। इनकम के अच्छे स्रोत हासिल हो सकते हैं। शिव-पार्वती के आशीर्वाद से प्रेम जीवन जी रहे लोगों का समय बेहद सुखद रहने वाला है। मानसिक चिंताओं से राहत मिलेगी। कामकाज के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। मित्रों का समय-समय पर सहयोग मिल सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को शुभ परिणाम हासिल होगा। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे।

मीन राशि वाले लोगों के ऊपर से कामकाज का बोझ कम होगा। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आप अपनी आमदनी और खर्चों का संतुलन ठीक प्रकार से बना कर चलेंगे। प्रेम जीवन की बात की जाए तो आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आपका भाग्य मजबूत रहेगा। किस्मत के सहारे आपको काम में सफलता हासिल होगी। माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं को ठीक प्रकार से अंजाम देंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आप किसी भी लंबी यात्रा पर ना जाएँ अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना बन रही है। दांपत्य जीवन में तनाव पूर्ण स्थितियां बन सकती है। आप अपने जीवनसाथी पर गुस्सा करने से बचें। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेते समय सोच-विचार करने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे। कुछ जरूरी कामों में मित्रों की सहायता मिल सकती है, जिससे आपका मन काफी खुश होगा। बच्चों के साथ आप आनंददायक समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि वाले लोग अपनी सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के तरीके तलाश करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लोग यदि कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लीजिए। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक हो सकते हैं। आपका धार्मिक दृष्टिकोण रहने वाला है। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों को काफी संभलकर चलने की जरूरत है। इस राशि के लोग पैसों के लेन-देन में किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी ना करें अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। इस राशि के लोग अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान दें अन्यथा आपकी योजना विलंब हो सकती है। इस राशि के लोगों को बेवजह का मानसिक तनाव लेने से बचना होगा। आप अपने पुराने मित्र से मुलाकात करके काफी खुश होंगे। आप अपने दिल की बात किसी करीबी व्यक्ति से शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा।

कन्या राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। आप बेकार की गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ ना करें। घर-परिवार का माहौल अशांत रहेगा। प्रेम जीवन में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस बाजी होने की संभावना बन रही है। आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें। कार्य क्षेत्र का वातावरण सामान्य रहेगा। कुछ कार्यों में बड़े अधिकारियों का सपोर्ट मिल सकता है। आप अपने सहकर्मियों से थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि यह आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश करेंगें।

तुला राशि वाले लोगों को पारिवारिक वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आप काफी हताश रहेंगे। परिवार के बड़े-बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है। संतान की तरफ से आपको अचानक सुखद समाचार मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आप काफी खुश होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। आप अपने प्रिय से मधुर बातें कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपको भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। आप किसी भी काम में समझदारी से कदम उठाए। आप से कोई एक भी गलती भारी चिंता का विषय बन सकती है।

मकर राशि वाले लोगों को अपने पारिवारिक जीवन और अपने कामकाज के बीच तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। आप अपने कुछ जरूरी कार्यों को लेकर काफी बिजी रहने वाले हैं। इस राशि के लोग किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आपको प्रेम संबंधित मामलों में मिलेजुले नतीजे मिलेंगे। आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। पैसों के मामले में आपको थोड़ा समझदारी से काम लेना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button