राशिफल

इन 6 राशियों को बुरे दिनों से मिला छुटकारा, शिव-पार्वती के आशीर्वाद से किस्मत देगी हर जगह साथ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल, व्यक्ति के जीवन में सुख-दुख का कारण बनती है। यदि ग्रहों की स्थिति व्यक्ति की राशि में ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद नतीजे मिलते हैं, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में कष्ट आने लगते हैं। हर तरफ से निराशा हाथ लगती है। ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर ग्रह-नक्षत्रों का शुभ प्रभाव रहेगा। शिव-पार्वती के आशीर्वाद से इनको बुरे दिनों से छुटकारा मिलने वाला है और किस्मत हर क्षेत्र में पूरा-पूरा साथ देगी।

आइए जानते हैं शिव-पार्वती के आशीर्वाद से किन राशियों की किस्मत देगी साथ

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर शिव-पार्वती का आशीर्वाद बना रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग बन रहे हैं। हर क्षेत्र से आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा। आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक जरूरतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन बढ़िया तरीके से व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यस्थल में कामकाज की दिक्कतें दूर हो सकती है। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी।

सिंह राशि वाले लोग अपनी मेहनत के बल पर अपने रुके कामकाज पूरे होंगे। शिव-पार्वती के आशीर्वाद से आपके आत्मविश्वास का स्तर बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता मिलेगी। बच्चों की तरफ से सभी चिंता दूर हो सकती है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में खट्टी-मीठी नोकझोंक हो सकती है। आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। बेरोजगार लोगों को शीघ्र ही अच्छी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। आमदनी के स्रोत हासिल होंगे।

तुला राशि वाले लोग अपने व्यापार में तेजी से प्रगति करेंगे। आप अपने रुके कामकाज निपटा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी। शिव-पार्वती की कृपा से अचानक आपको बड़ा धन लाभ मिल सकता है। आप धन की बचत करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहने वाले हैं।

धनु राशि वाले लोगों का भाग्य शिव-पार्वती के आशीर्वाद से मजबूत रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आ सकती है। आप अपनी सभी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। रुका हुआ काम कार्य प्रगति पर आएगा। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का समय फायदेमंद रहने वाला है।

कुंभ राशि वाले लोगों को हर क्षेत्र से शुभ नतीजे मिलने के योग बन रहे हैं। शिव-पार्वती के आशीर्वाद से भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। प्रेम जीवन में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। किसी यात्रा से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पिता की सेहत में सुधार आएगा।

मीन राशि वाले लोग अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सफल हो सकते हैं। किसी पुराने निवेश का आपको भारी मुनाफा मिलेगा। शिव-पार्वती के आशीर्वाद से दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आमदनी के अच्छे स्रोत मिलने के योग बन रहे हैं। समय के साथ-साथ आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कामकाज की परेशानियां दूर हो सकती है। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। आप मजबूत आत्मविश्वास के साथ अपने हर कार्य बेहतर तरीके से करने की कोशिश करेंगे। कुछ कामों में आपको सफलता मिल सकती है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। प्रेम जीवन के लिहाज से समय कमजोर रहने वाला है। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। इस राशि के लोग किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आप बेकार का तनाव लेने से बचें। आपको अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखना होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पहले की गई किसी यात्रा का आपको लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय कमजोर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आपको परेशान होना पड़ सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। अनजान लोगों के बहकावे में ना आएं। इस राशि के लोग कार्यक्षेत्र में कुछ अलग करने का प्रयत्न करेंगे। धन संबंधित लेन-देन में आपको सतर्क रहना होगा।

कर्क राशि वाले लोगों के प्रेम जीवन में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे आपके रिश्ते खराब होंगे। नौकरी करने वाले लोगों को उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। व्यापार में आपको सामान्य नतीजा प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपकी सूझबूझ काम आ सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों को उतार-चढ़ाव भरे समय से गुजरना पड़ सकता है। परिवार को लेकर आप चिंतित रहेंगे। भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य में कमजोरी आएगी। काम के सिलसिले में आपको मिले-जुले नतीजे प्राप्त होंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि आपको हानि होने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय कमजोर रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपने खान-पान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है। आप अपने जरूरी कामकाज पर ध्यान केंद्रित कीजिए अन्यथा कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। शादीशुदा लोगों का जीवन ठीक-ठाक व्यतीत होगा। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। अचानक किसी बड़े काम की योजना हाथ लग सकती है, जो आने वाले समय में फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में आपको सामान्य अनुभव मिल सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों को अपने कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज को लेकर कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। भाग्य के सितारे कमजोर रहेंगे, जिसकी वजह से आपके कामकाज में रूकावट आ सकती है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। वाहन प्रयोग में आपको लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा चोट लग सकती है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button