अध्यात्म

मोर पंख के यह 7 जबरदस्त टोटके, घर के कलेश को मिटाकर मिलेगा धन लाभ

मनुष्य अपने जीवन की समस्याओं से लाख पीछा छुड़ाने की कोशिश करें परंतु यह समस्याएं मनुष्य को अपने घेरे में घेर ही लेती हैं हर व्यक्ति अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए हर संभव कोशिश करता है और तरह-तरह के उपाय करता है जिससे उनके जीवन में जो समस्या चल रही है वह सभी दूर हो जाए और उनके घर परिवार में खुशियां बनी रहे परंतु कई बार देखा गया है कि कुछ परेशानियां ऐसी होती हैं जो पीछा छोड़ने का नाम नहीं लेती है जिसकी वजह से व्यक्ति को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है यहां तक की उसको आर्थिक तंगी से भी जूझना पड़ता है अगर आपके जीवन में भी समस्याएं चल रही हैं तो आप मोर पंख का इस्तेमाल करके आप अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

जी हां, आप लोग बिलकुल सही सुन रहे हैं मोर पंख दिखने में जितना खूबसूरत होता है उतना ही यह काम की चीज मानी गई है मोर पंख आपकी कई तरह की समस्याओं को दूर कर सकता है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मोर पंख के 7 टोटके बताने वाले हैं।

आइए जानते हैं मोर पंख के इन 7 टोटकों के बारे में

  • अगर आप अपने बच्चों को बुरी नजर से बचाना चाहते हैं तो इसके लिए नवजात बच्चे को मोर पंख का चांदी की ताबीज पहना दें।

  • अगर आप आर्थिक रूप से परेशान चल रहे हैं और आप आर्थिक लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए किसी मंदिर में जाकर मोर पंख को राधा कृष्ण के मुकुट में लगा दीजिए और 40 दिन बाद इसे लाकर तिजोरी में रख दीजिए इससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।
  • अगर ग्रह आपको अशुभ प्रभाव दे रहे हैं तो इसके लिए आप मोर पंख पर 21 बार ग्रह का मंत्र बोलकर पानी के छींटे मारे और इसे श्रेष्ठ स्थान पर स्थापित कर दीजिए जहां से यह दिखाई दे इससे ग्रहों के बुरे प्रभाव समाप्त होंगे।

  • अगर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाते हैं तो यह बहुत शुभ माना गया है इससे नकारात्मक ऊर्जा और जीव-जंतु घर में प्रवेश नहीं करते हैं इसके लिए आप 3 मोर पंख लगाकर ऊं द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापयै स्वाहा मंत्र लिखे और नीचे गणेश जी की मूर्ति अवश्य लगा दीजिए।
  • अगर आप आग्नेय कोण में मोर पंख लगाते हैं तो इससे घर का वास्तु ठीक हो जाता है इसके अतिरिक्त ईशान कोण में कृष्ण भगवान की तस्वीर के साथ मोर पंख लगाएं इससे आपके घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
  • अगर आप अपने दुश्मनों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए मोर पंख पर हनुमान जी के मस्तक सिंदूर मंगलवार शनिवार उनका नाम लेकर लगाएं और सुबह बिना मुंह धोए इसे बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दीजिए इससे आपको दुश्मनों से छुटकारा मिलेगा।
  • यदि आपके घर का कोई बच्चा चिड़चिड़ा हो गया है या रोता रहता है या फिर उसका स्वभाव जिद्दी है तो छत के पंखों पर मोर पंख लगा दीजिए इससे कुछ ही दिनों में उसका जिद्दी पना दूर हो जाएगा।

उपरोक्त जो हमने आपको मोर पंख के टोटके बताए हैं अगर आप इन टोटकों को अपनाते हैं तो इससे आप अपने जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं यह टोटके ज्योतिष शास्त्र में काफी कारगर माने गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button