बॉलीवुड

जब भयानक हादसे ने बर्बाद कर दिया इन 7 एक्ट्रेसेस का चेहरा, बिगड़ गए थे नैन नक्श : Photos

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्रियों को अपने लुक्स पर अधिक ध्यान देना होता है। क्योंकि फिटनेस और लुक्स के कारण ही उन्हें फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार मिलते हैं। इतना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में तो ऐसी कई अभिनेत्रियां जिन्होंने खुद को खूबसूरत बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का भी सहारा लिया है।

इसी बीच हम आपको बताने जा रहे कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जो फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस अभिनेत्रियों के तौर पर पहचानी जाती है, लेकिन इनके साथ एक बार कुछ ऐसा हादसा हुआ जिसके कारण इनके चेहरे की रंगत बिगड़ गई। ऐसे में फिल्मों में काम करने के दौरान इनके चेहरे पर आए निशान को मेकअप के सहारे छुपाया जाता है। आइए जानते हैं कौन है वे अभिनेत्रियां जिनकी एक्सीडेंट के बाद हालत खराब हो गई थी?

मलाइका अरोड़ा

malaika arora

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक्सीडेंट का शिकार हुई थी। इस दौरान मलाइका अरोड़ा को आंखों के ऊपर चोट आई थी जिसके बाद उनका इलाज चला था। हालांकि वह पूरी तरह ठीक है लेकिन उनके चेहरे पर चोट के निशान नजर आते हैं जिन्हें वह अक्सर मेकअप से छुपाते दिखाई देती है।

हेमा मालिनी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी साल 2015 में गंभीर रोड एक्सीडेंट का शिकार हुई थी। इस दौरान उनके माथे पर गहरी चोट आई थी जिसके बाद उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थी, जिसमें वह लहूलुहान दिखाई दी थी। रिपोर्ट की मानें तो हेमा मालिनी ने अपनी चोट के निशान को छुपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था।

कंगना रनौत

बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री कंगना रनौत को भी शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी। दरअसल कंगना ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग कर रही थी तभी तलवारबाजी का स्टंट करते हुए उनकी नाक पर तलवार लग गई थी जिसकी वजह से उन्हें गहरा कट लग गया था। बता दे इस कट को छुपाने के लिए कंगना रनोत मेकअप का सहारा लेती है।

अनु अग्रवाल

फिल्म ‘आशिकी’ से रातोंरात बॉलीवुड में छा जाने वाली मशहूर अभिनेत्री अनु अग्रवाल इन दिनों फिल्मी दुनिया से गायब है। बता दें, साल 1999 में अनु अग्रवाल का इतना भयानक कार एक्सीडेंट हुआ था कि उनका पूरा चेहरा ही बिगड़ गया था। इस एक्सीडेंट के बाद अनु अग्रवाल ने फिल्मी दुनिया छोड़ दी थी। कहा जाता है कि, वह एक्सीडेंट के दौरान कोमा में भी चली गई थी।

महिमा चौधरी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा में से एक महिमा चौधरी भी साल 1999 में एक भयानक एक्सीडेंट से गुजरी थी। दरअसल इस दौरान वह अपनी फिल्म ‘दिल क्या करे’ की शूटिंग कर रही थी तभी सेट पर पहुंचने के दौरान उनका कार एक्सीडेंट हो गया था।

रिपोर्ट की मानें तो जब महिमा का इलाज चला था उनके चेहरे से करीब 67 कांच के टुकड़े निकाले गए थे। इसके बाद महिमा का पूरा चेहरा बर्बाद हो गया था। अब इन दिनों महिमा चौधरी ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का भी सामना कर रही है।

शबाना आजमी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी भी साल 2020 में कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई थी। रिपोर्ट की मानें तो शबाना आज़मी की कार एक ट्रक से जा टकराई थी जिसमें उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। इस दौरान शबाना आजमी के चेहरे पर कई निशान बन गए थे जो आज भी दिखाई देते हैं।

निशा रावल

मशहूर अभिनेता करण मेहरा की पत्नी निशा रावल के चेहरे पर भी कई चोट के निशान हैं। दरअसल, निशा रावल ने खुलासा किया है कि करण मेहरा ने उनके साथ मारपीट की थी जिसके कारण उनके माथे से खून निकलने लगा था। बता दे निशा रावल भी निशानों को छुपाने के लिए मेकअप करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button