राशिफल

राशिफल 23 मार्च 2023: आज 4 राशियों के हर दुख दूर करेंगी मां दुर्गा, पैसा कमाने के मिलेंगे मौके

आज हम आपको गुरुवार 23 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 23 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कामकाज में लगातार सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप अपनी कड़ी मेहनत से अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बेहतर रहेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आपको बढ़िया लाभ प्राप्त होगा। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। गुरुजनों का साथ प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच विचार जरूर करें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा देने से बचना चाहिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। बदलते मौसम के कारण सेहत पर असर पड़ सकता है। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। पड़ोसियों के साथ चल रहा मतभेद खत्म हो जाएगा। आपको अपनी सकारात्मक सोच से अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। लेकिन आज आपको किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आर्थिक रूप से आप अपने भविष्य को मजबूत बनाने में सफल होंगे। आपकी किस्मत के सितारे मजबूत रहने वाले हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। करियर के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यापार करने वाले लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। आर्थिक परेशानियों के चलते मन काफी चिंतित रह सकता है। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। परिवार के सभी सदस्य आपकी मदद करेंगे। आसपास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से अगर किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है, तो वह समाप्त हो जाएगा। आपके रिश्तो में मधुरता आएगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। जीवन में जितनी भी समस्याएं हैं, उन्हें एक-एक करके हल करने की कोशिश करेंगे तो बेहतर रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपके रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें। अपनी नियमित दिनचर्या का पालन करें। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। भाई बहनों के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कम मेहनत में अधिक फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अगर आपने बैंक से कर्जा लिया है तो आप जल्द से जल्द किस्त चुकाने की कोशिश करें। कटु शब्दों के प्रयोग से बचना होगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। घर से दूर नौकरी करने वाले लोगों को अपने परिवार की याद सता सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। व्यापार में भारी मुनाफा प्राप्त होगा। पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आज हर कोई आपकी प्रतिभा का लोहा मानेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप एक साथ कई काम निपटा सकते हैं लेकिन आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है, जिससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। धन के क्षेत्र में वृद्धि के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button