अध्यात्म

जीवन के कष्टों से छुटकारा पाने के लिए गाय को रोटी के साथ खिलाएं ये चीज, मिलेगा अद्भुत लाभ

हमारी हिंदू मान्यता के अनुसार गाय को माता का दर्जा दिया गया है, हिंदू धर्म के लोग गाय को माता के नाम से पुकारते हैं, यह बहुत ही पवित्र जानवर मानी गयी है, शास्त्रों में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि गाय के अंदर 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है, गाय माता की कई जगह पर पूजा की जाती है, ऐसा कहा जाता है कि अगर गाय की सेवा की जाए तो इससे पुण्य की प्राप्ति होती है, पुराने समय से ही गाय को अपने घर में पाला जाता है, गाय की सेवा करने से तो पुण्य की प्राप्ति होती ही है परंतु इसके अलावा भी बहुत से फायदे प्राप्त होते हैं, गाय से हमें दूध मिलता है और दूध से दही मक्खन आदि बनाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने गए हैं, गाय के दूध से बनने वाली चीजें जैसे मक्खन, दही, छाझ, पनीर आदि हमारे बहुत काम में आती है, इतना ही नहीं बल्कि गाय का गोबर भी हम इस्तेमाल कर सकते हैं, गाय के गोबर के बने हुए कंडे से हम भोजन पका सकते हैं और घर की लिपाई के लिए भी गाय का गोबर इस्तेमाल में लाया जाता है, इन सभी बातों से तो यही पता लगता है कि गाय एक सर्वगुण संपन्न पशु है, गाय का स्वभाव भी बहुत ही शांत रहता है, यह इंसानों के साथ आसानी से घुल मिल जाती है।

गाय के अंदर इतनी खूबियां मौजूद होती है जो हमसे जुड़ी हुई बहुत सी परेशानियों का समाधान कर सकती है, गाय की धार्मिक मान्यता भी है, जिसकी वजह से वर्तमान समय में भी कई लोग गाय को पालना पसंद करते हैं, जैसा कि आप लोग जानते हैं गाय को बहुत से लोग रोटी खिलाते हैं, ऐसा कहा जाता है कि घर में बनने वाली पहली रोटी अगर गाय को दी जाए तो इससे बहुत सी परेशानियों का समाधान हो सकता है, गाय को रोटी खिलाने से लाभ मिलता है परंतु बहुत कम लोग ही जानते हैं कि अगर गाय को रोटी के साथ एक खास चीज मिलाकर खिलाई जाए तो इससे व्यक्ति के बहुत से दुख परेशानियां दूर हो सकती हैं, व्यक्ति के जीवन में बहुत सी परेशानियां चलती रहती है, ग्रहों के दोष की वजह से व्यक्ति को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऐसी स्थिति में अगर आप रोटी के साथ यह चीज खिलाते हैं तो आपके ऊपर से ग्रहों का बुरा प्रभाव दूर हो जाएगा, आज हम आपको इस बात की जानकारी देने वाले हैं कि आखिर रोटी के साथ कौन सी चीज खिलाना फायदेमंद होता है।

गाय को रोटी के साथ खिलाएं यह चीज

अगर किसी व्यक्ति के जीवन में दुख परेशानियां चल रही हैं या फिर ग्रहों की वजह से जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो रही है तो इस स्थिति में आप गाय को रोटी के साथ गुड जरूर खिलाएं, अगर आप गुड़ वाली रोटी गाय को खिलाते हैं तो इससे ग्रहों के दोष दूर होंगे, आप गाय को मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन गुड वाली रोटी खिलाएं, इससे आपका बुरा समय समाप्त होगा और आपके जीवन में अच्छे दिनों की शुरुआत होगी, अगर आपके घर की चौखट पर गाय आती है तो उसको गुड़ वाली रोटी जरूर खिलाएं, इससे आपको लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button