अध्यात्म

स्त्रियों को जरूर करना चाहिए कपूर से जुड़े हुए यह उपाय, कभी धन की नहीं होगी परेशानी

लगभग सभी पूजा पाठ के कार्यों में कपूर का इस्तेमाल अवश्य किया जाता है हिंदू धर्म में कपूर को बहुत ही पवित्र माना गया है इसका प्रयोग किसी भी तरह के शुभ कार्य या पूजा पाठ में होता है यज्ञ और आरती में कपूर हमेशा प्रयोग किया जाता है ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है यदि कोई व्यक्ति अपने घर में रोजाना कपूर का दीपक जलाता है तो इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है इसके साथ ही वायु में मौजूद जीवाणु और विषाणु नष्ट होते हैं ऐसा कहा जाता है कि कपूर की गंद जितनी दूर तक जाती है वहां तक नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है कपूर का इस्तेमाल करके मौसम से संबंधित सभी बीमारियों से भी रक्षा होती है अगर घर की स्त्रियां रोजाना नियमित रूप से कपूर का कुछ खास उपाय करती है तो हमेशा घर में सुख समृद्धि का वास रहता है आयुर्वेद में भी कपूर का इस्तेमाल दवाइयों के रूप में किया जाता है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कपूर के ऐसे कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसको हर घर की स्त्रियों को जरूर करना चाहिए यदि वह यह उपाय करती है तो इससे आपके जीवन में धन से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और आपके घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

आइए जानते हैं कपूर से जुड़े इन उपायों के बारे में

  • अगर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर रोजाना नियमित रूप से गंगाजल में थोड़ी सी पिसी हुई कपूर को मिलाकर इसको छिड़कते हैं तो इससे सभी बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करती हैं।

  • अगर आपको लाख कोशिश करने के बावजूद भी कार्यों में बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, आपके कार्य क्षेत्र में काफी रुकावटें आ रही हैं तो इसके लिए आप शनिवार के दिन पानी में कपूर का तेल मिलाकर स्नान कीजिए इस उपाय से आपके सभी बिगड़े हुए कार्य बनने लगेंगे।

  • ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुधवार के दिन कपूर और मिश्री का दान करना चाहिए यदि आप यह उपाय करते हैं तो इससे आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आपको धन लाभ प्राप्त होगा।

  • आप अपने घर के सैन बेडरूम में नियमित रूप से कपूर जरूर जलाएं ऐसा करने से सभी तरह की बीमारियां और बाधाओं का खात्मा होता है।
  • लगभग सभी हिंदू घरों में सूर्यास्त के समय दीपक जरूर जलाया जाता है अगर आप कपूर का दीपक जलाकर पूरे घर में घुमाते हैं और अंत में घर के मंदिर में रख देते हैं तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है और आपके घर में इनका आगमन होता है।
  • अगर किसी व्यक्ति को धन लाभ की प्राप्ति करना है तो उसको अवश्य कपूर जलाना चाहिए आप इसके लिए चांदी की एक कटोरी में कपूर का एक टुकड़ा और एक लौंग रख कर प्रतिदिन जलाएं इससे आपको बहुत ही जल्दी लाभ प्राप्त होगा।
  • शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि जिस घर में प्रतिदिन सुबह और शाम पूजा के समय कपूर जलाया जाता है उस घर के सभी सदस्यों के ऊपर देवी देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button