अध्यात्म

गुरुवार का व्रत रखने से होती है धन की प्राप्ति, विष्णु जी की कृपा से आपको मिलेंगे ये 5 फायदे

वैसे देखा जाए तो सप्ताह का हर दिन अपने आप में विशेष होता है और हर दिन किसी ना किसी देवी देवता को समर्पित होता है ऐसा बताया जाता है, व्यक्ति अपने जीवन में खुशियां प्राप्त करने के लिए हर संभव कोशिश में लगा रहता है वह चाहता है कि उसके घर परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे, जिसके लिए वह अपनी तरफ से कोई भी कसर नहीं छोड़ता है परंतु व्यक्ति की लाख कोशिश करने के बावजूद भी उसको बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, अगर आपके जीवन में भी मेहनत करने के वजूद भी परेशानियां उत्पन्न हो रही है तो आप गुरुवार के दिन का व्रत रख सकते हैं, हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन बहुत ही विशेष माना गया है, ऐसा माना जाता है कि गुरुवार का दिन व्यक्ति के जीवन में समृद्धि लाता है, विशेष रूप से गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा अर्चना की जाती है, अगर भगवान विष्णु जी आपकी पूजा से प्रसन्न हो जाते हैं तो इससे आपके जीवन में धन की कमी नहीं रहेगी और आपका जीवन धन-धान्य से परिपूर्ण रहेगा।

इसके अतिरिक्त गुरुवार का दिन गुरु ग्रह से भी संबंधित है, गुरु ग्रह को व्यक्ति के जीवन में धन का योग बनाने के लिए जिम्मेदार माना गया है, ऐसा बताया जाता है कि अगर कोई व्यक्ति अपने सच्चे मन से गुरुवार के दिन स्वामी बृहस्पति जी की पूजा करता है और व्रत रखता है तो उन व्यक्तियों के ऊपर इनकी कृपा अवश्य बनी रहती है, गुरुवार का व्रत रखते हैं तो यह व्रत बहुत ही आसान है और पूजा की विधि भी सरल है, अगर आप इस आसान व्रत को करते हैं तो इससे आप अपने जीवन से धन की कमी को दूर कर सकते हैं।

गुरुवार के व्रत की विधि

अगर आप गुरुवार का व्रत रखते हैं तो आप व्रत के दौरान भगवान विष्णु जी को लड्डू का भोग लगाएं, अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे विष्णु जी आप से प्रसन्न होते हैं, अगर आप लड्डू का भोग लगाने में सक्षम नहीं है तो आप इसके स्थान पर चीनी या मिश्री का भोग भी लगा सकते हैं, इसके अतिरिक्त ऐसा बताया जाता है कि प्रत्येक गुरुवार के दिन स्नान करने के पश्चात केले के पेड़ को जल अर्पित करना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे स्वामी बृहस्पति आपकी श्रद्धा से प्रसन्न होंगे।

गुरुवार का व्रत रखने के फायदे

  • अगर आप गुरुवार का व्रत रखते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आपको धन कमाने के मार्ग हासिल होते हैं।
  • अगर आप गुरुवार के दिन का व्रत रखेंगे तो आपके घर में वाद विवाद नहीं होगा और आपके घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।
  • ऐसा बताया जाता है कि जो व्यक्ति गुरुवार का व्रत रखता है उसके घर के सभी पारिवारिक क्लेश दूर होते हैं।
  • अगर किसी व्यक्ति को नौकरी प्राप्त करने में परेशानी उत्पन्न हो रही है तो इस स्थिति में गुरुवार का व्रत रखना बहुत ही शुभ माना गया है, अगर आप गुरुवार का व्रत रखते हैं तो इससे नौकरी प्राप्ति का योग बनता है।
  • जो व्यक्ति गुरुवार का व्रत रखते हैं उनको अपने घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button