राशिफल

आज बन रहा अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के दो योग, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा इसका शुभ-अशुभ प्रभाव

आकाशमंडल में ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर इसका कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक है ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रह-नक्षत्र मिलकर आज अतिगण्ड योग के बाद सुकर्मा योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन में कुछ ना कुछ असर देखने को जरूर मिलेगा। तो चलिए जानते हैं यह दोनों योग आपकी राशियों पर कैसा असर डालने वाले हैं।

आइए जानते हैं अतिगण्ड और सुकर्मा योग की वजह से किन राशियों का समय रहेगा अच्छा

मिथुन राशि वाले लोगों का समय खुशहाली पूर्वक व्यतीत होगा। आप कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। बिजनेस में वृद्धि होने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। कामकाज में अच्छे नतीजे मिलेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय बेहद अच्छा रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। व्यापार में विस्तार होने के योग हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा।

कन्या राशि वाले लोग अपने अधूरे काम पूरे कर सकते हैं। आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकारी कामकाज में लाभ मिलने की उम्मीद है। बच्चों की तरफ से कामयाबी की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सेहत में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि वाले लोगों को कोई उत्साहवर्धक सूचना मिलने की उम्मीद है। माता-पिता के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। नए दोस्त बन सकते हैं, व्यापार की समस्याओं का समाधान निकल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों का मन किसी बात को लेकर काफी चिंतित रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट करेंगे। भविष्य को लेकर आप नई योजनाएं बना सकते हैं। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। रुके हुए कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है, जिससे आपके कार्य पूरे होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। व्यापार में फायदा मिलने की उम्मीद है। किसी पुराने निवेश से आपको लाभ मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में आपको काफी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपका पूरा सहयोग देगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऑफिस के कुछ पुराने कामकाज निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी मदद करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा।

तुला राशि वाले लोगों के मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप थोड़े हताश रहेंगे। आप नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। बिजनेस करने वाले लोग कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कोई भी काम जोश में आकर मत कीजिए। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा आगे चलकर इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में सुधार आने की संभावना है।

धनु राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में उम्मीद से अधिक अच्छा परिणाम मिल सकता है। माता के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाने में पिताजी की सहायता मिल सकती है।

मकर राशि वाले लोग नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि कुछ लोग आपके कार्य बिगड़ने की कोशिश करेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कुछ नए मार्ग दिखाई देंगे। व्यापार फायदेमंद रहेगा। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button